उत्तराखंड — मानवता को शर्मसार करने की एक ऐसी घटना सामने आई है जिसको सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे इस तरह के मामले न सिर्फ रिश्तों को तार-तार करते हैं बल्कि समाज में बदसूरती फैलाते हैं दरअसल हल्द्वानी की एक महिला के खिलाफ अपने सौतेले बेटे के साथ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज किया गया है. और यह आरोप है की सौतेली मां पिछले 2 महीने से अपने 12 साल के नाबालिग बेटे के साथ जबरदस्ती यौन शोषण कर रही थी। आरोप है कि सौतेली मां 2 महीने से 12 साल के बेटे के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना रही थी। महिला की 6 माह पहले ही शादी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित के पिता एक कॉलेज के प्रवक्ता हैं। पहली पत्नी का देहांत होने के बाद छह माह पहले उन्होंने दूसरी शादी की थी। जब से दूसरी पत्नी घर में आई, तब से बच्चे के साथ इन्हीं हरकतों से पति परेशान होने लगे थे। उन्होंने इसके बाद भोटिया पड़ाव चौकी में इसकी शिकायत की थी। इसके बाद यह मामला महिला हेल्पलाइन तक भी पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि सौतेली मां दो माह से बेटे का यौन शोषण कर रही थी। इस बीच सौतेली मां के मायके जाने पर किशोर बेटा गुमशुम रहने लगा। पिता ने उसे गुमशुम होने का कारण पूछा तो उसने पूरी आपबीती सुनाई। बेटी की बात सुनकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई पिता ने सपने में नहीं सोचा था कि उसकी दूसरी बीवी उसी के बेटे के साथ इतनी घिनौनी घटना को अंजाम दे सकती है.पिता का आरोप है कि उसकी दूसरी पत्नी बेटे को शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रताडि़त करती थी।बेटे के पिता को आप बीती सुनाने के बाद उन्होंने कोतवाली में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।