सीधी — आज इंटरनेशनल टाइगर डे पर मध्य प्रदेश के सीधी में संजय टाइगर रिजर्व बाघों के शावकों से गुलजार हुआ है दरअसल यहां पर टी-21 बाघिन ने दो नन्हें मेहमानों को जन्म दिया है। इसके साथ ही यहां पर बाघ-बाघिनों की संख्या 8 हो गई है। अब तक यहां पर छह बाघ-बाघिन थे।
बता दे कि बाघिन के साथ दो नए नन्हें मेहमान टाइगर रिजर्व जोन में लगे कैमरे में हुए कैद हुए हैं। जहां तस्वीरें सामने आने के बाद वन विभाग का अमला शावको की देखरेख में लग गया है। टी-21 बाघिन को बांधवगढ़ से लाया गया था। बताया जाता है कि ये छोटी और अनाथ थी। संजय डुबरी टाइगर रिजर्व ने अनाथ होने की वजह से इसे बाड़े में कैद करके रखा। बाद में डेढ़ वर्ष पहले पौड़ी क्षेत्र में टी-21 को छोडा़ गया था।
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि टाइगर हमारे प्रदेश की शान हैं। इनकी दहाड़ मध्यप्रदेश का गौरव और बढ़ाते हैं। यह गौरव सदैव अक्षुण्ण रहे, इनकी संख्या में दिनोंदिन वृद्धि हो; इस ध्येय के लिए हम सब मिलकर प्रयास करें। प्राणी और प्रकृति बचेगी, तो धरा समृद्ध होगी।
टाइगर हमारे प्रदेश की शान हैं। इनकी दहाड़ मध्यप्रदेश का गौरव और बढ़ाते हैं। यह गौरव सदैव अक्षुण्ण रहे, इनकी संख्या में दिनोंदिन वृद्धि हो; इस ध्येय के लिए हम सब मिलकर प्रयास करें। प्राणी और प्रकृति बचेगी, तो धरा समृद्ध होगी। #InternationalTigerDay
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 29, 2020