Mukesh Ambani : देश के उद्योगपति रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी सिंगरौली जिले में बिजली उत्पादन कर रहे हैं जहां विस्थापितों की शिक्षा के लिए रिलायंस कंपनी डीएवी स्कूल संचालित किए हुए हैं
Mukesh Ambani : सिंगरौली 14 सितम्बर — रिलायंस डीएव्ही कृष्णबिहार विद्यालय के प्राचार्य पर वार्ड क्रमांक 45 के पार्षद रामगोपाल पाल ने भेदभाव का आरोप लगाते हुये कलेक्टर से शिकायत की है।
उन्होने कहा है कि डीएव्ही का संचालन विस्थापित परिवार के बच्चो को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कराने के लिये कराया गया। लेकिन विगत कुछ वर्षो से डीएव्ही स्कूल प्रबंधन द्वारा तानाशाही रवैया रखते हुये विस्थापित परिवार के बच्चों व अभिभावको के साथ भेदभाव पूर्वक व्यवहार किया जा रहा है. Mukesh Ambani
नगर पालिक निगम सिंगरौली वार्ड 45 के पार्षद रामगोपाल पाल ने कलेक्टर को दिये गये शिकायती पत्र देते हुए बताया कि विस्थापित परिवार के बच्चो को दरकिनार कर अपात्र बच्चे जो किसी न किसी के चहेते है उनका एडमिशन किया जा रहा है। Mukesh Ambani
जिस कारण विस्थापित परिवार के बच्चे जिनको अनुबंध के आधार पर नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था कि गई थी। शिक्षा प्राप्त नही कर पा रहे है। अगर कोई विस्थापित छात्र प्रवेश लेना चाहता है उसे भी प्रोजेक्ट डायरेक्टर द्वारा अनुमोदन होने के बावजूद डीएव्ही की प्राचार्य टेबल कुर्सी का बहाना बता कर मना कर दिया जाता है। Mukesh Ambani
पार्षद राम गपाल वर्मा ने अपने शिकायत पत्र में लिखा कि डीएव्ही के प्राचार्य विस्थापितों के बच्चो व अभिभावकों के साथ प्राचार्य के द्वारा दुव्र्यवहार किया जाता है। Mukesh Ambani
यहां तक गाली गलौज भी की जाती है। वहीं कहा कि रिलायंस डीएव्ही कृष्णबिहार में पालक शिक्षक संघ का गठन तक नही किया गया है। इस विद्यालय में ज्यादातर बच्चे गरीब व कम पढे लिखे परिवार के आते है। इसके बावजूद प्राचार्य अभिवाको से मिलने के लिये मना कर देती है। Mukesh Ambani
वही पार्षद ने आगे कहा कि गरीब परिवार के बच्चे इस विद्यालय में पढऩे आते है। विद्यालय में पहले नि:शुल्क ड्रेस,जूता,बैग व किताब,कापी मिलता था। लेकिन अब बंद कर दिया गया है। Mukesh Ambani
Bargawan नगर परिषद् में 120 एवं सरई में 173 वार्ड पार्षद के नामांकन फार्म पास,नामांकन वापसी की आखिरी तिथि कल 15 को
Bargawan : सिंगरौली 14 सितम्बर। नगर परिषद् बरगवां में वार्ड पार्षदों के नामांकन निर्देशन फार्मों के जांच के दौरान 13 अभ्यर्थियों के नामांकन रिजेक्ट कर दिये गये। जबकि नगर परिषद् सरई के एक भी नामांकन फार्म निरस्त नहीं किये गये हैं।
Bargawan : सभी फार्मो को पास कर दिया गया है। नाम निर्देशन फार्मों की वापसी 15 सितम्बर की अपरान्ह 3 बजे तक है। वहीं अभी तक किसी भी राजनैतिक दलों ने प्रत्याशियों के चयन की सूची जारी नहीं किया है। पहली मर्तबा सब कुछ गोपनीय रखा जा रहा है। ताकि पार्टी में विद्रोह न हो.
दरअसल नगर परिषद् बरगवां एवं सरई में 27 सितम्बर को मतदान एवं 30 सितम्बर को मतदान की गणना एवं परिणाम की घोषणा की जावेगी। आज मंगलवार को नामांकन फार्मों की जांच की गयी। जिसमें नगर परिषद् बरगवां में 133 में से 13 अभ्यर्थियों के फार्म किन्ही कारणो से निरस्त कर दिये गये। Mukesh Ambani
अब यहां 120 अभ्यर्थियों के फार्म वैध पाये गये हैं। वहीं सरई में एक भी नामांकन निर्देशन फार्म निरस्त नहीं किये गये हैं। सभी 173 अभ्यर्थियों के फार्म वैध मिले हैं। नामांकन फार्म की जांच उपरांंत नाम वापसी एवं प्रतीक चिन्हों का आवंटन निर्वाचन अधिकारियों द्वारा घोषणा किया जावेगा। Mukesh Ambani
इधर आज मंगलवार को नाम निर्देशन पत्रों की जांच होने के बावजूद भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी ने अभी तक वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक नहीं किया है। जिसको लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है। Mukesh Ambani
चर्चा है कि नाम वापसी के आखिरी वक्त प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक की जावेगी। ताकि पार्टी में विद्रोह न हो। हालांकि आज नामांकन फार्मों के जांच के दौरान राजनैतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को अवगत कराते हुए दोनों नगर परिषद् के निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष सी फार्म गोपनीय ढंग से जमा कर दिया है।
ताकि फार्म निरस्त न किया जा सके। फिलहाल राजनैतिक दलों द्वारा अभी तक वार्ड पार्षद पदों के प्रत्याशियों की सूची का ऐलान न किये जाने को लेकर कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं में अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। देखना है कि 15-15 वार्ड पार्षदों के लिए राजनैतिक दल इन दिनों इस चुनाव में अपने प्रत्याशियों को कितना जीत हासिल करा पाते हैं. यह तो 30 सितम्बर को पता चल पायेगा।
बरगवां में मेयर की प्रतिष्ठा दांव पर
नवगठित नगर परिषद् बरगवां नपानि सिंगरौली की मेयर रानी अग्रवाल के लिए प्रतिष्ठापूर्ण माना जा रहा है। यहां के इस चुनाव में मेयर की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। बरगवां मेयर का गृहग्राम भी है और इनका गढ़ भी माना जाता है। अब देखना है कि आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रत्याशी इस परिषद् के चुनाव में कितने फतह हासिल कर पाते हैं। वहीं भाजपा, कांग्रेस पार्टी के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल है। नगर निगम सिंगरौली के चुनाव में मेयर प्रत्याशी के हारने के बाद इन दलों के द्वारा उस कमी को पूरा करने के लिए ऐंड़ी चोटी का जोर लगाये हुए हैं। इसीलिए प्रत्याशियों की घोषणा भी नहीं की जा रही है, ताकि पार्टी के फूट से रोका जा सके। Mukesh Ambani
भाजपा,कांग्रेस के नेता लगातार कर रहे बैठकें
भाजपा, कांगे्रस पार्टी के कई कार्यकर्ता चुनाव मैदान में उतर आये हैं। इन्हें मनाने के लिए लगातार जद्दोजहद किया जा रहा है। वहीं नवगठित नगर परिषद् बरगवां, सरई में कैसे फतह हासिल कर कब्जा जमाया जाय इसके लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस,भाजपा पार्टी का संगठन लगातार स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ जनों के बीच बैठकर कार्यकर्ताओं के मन को टटोलने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही जो नाराज हैं उन्हें कैसे मनाया जाय इसके लिए राजनैतिक दांव पेंच खेला जा रहा है। 15 सितम्बर को स्पष्ट हो जायेगा कि कौन-कौन से पार्टी कार्यकर्ता बगावत कर रहे हैं। Mukesh Ambani
प्रेक्षक ने सरई परिषद् क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सरई एवं बरगवा नगर परिषद के लिए नियुक्त प्रेक्षक नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी द्वारा सरई नगर परिषद क्षेत्रांतर्गत के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दियेे एवं प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों अवलोकन किये। वहीं अभ्यर्थियो तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों से भी चर्चा कर उन्हे निर्वाचन से संबंधित आदर्श आचरण संहिता का पालन करें। Mukesh Ambani
यह भी पढ़े —