शुक्र ग्रह यानी नवग्रहों में सबसे चमकीला और रोमांटिक सितारा 29 जनवरी 2022 को गुरु की राशि धनु में चाल बदलने जा रहे हैं। उलटी चाल से चल रहे शुक्र अब वापस सीधी चाल यानी मार्गी चलेंगे। शुक्र का मार्गी होना कई मामलों में शुभ फलदायक है। शुक्र के इन दिनों धनु राशि में मार्गी होने से कई राशियों के जीवन में जोश और उत्साह का संचार होगा और लाइफ में सकारात्मक बदल दिखेंगे।अब इन 5 राशियों को मिलेगा वैभवपूर्ण जीवन का आनंद मिलेगा साथ ही पैसों की बारिश होगी।
मेष
शुक्र के रास्ते में होने पर भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ। नौकरी और करियर में सुधार होगा। व्यापार में अटके आर्थिक कार्य समाप्त होंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करें। इस राशि के जातक धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में इस दौरान रुचि ले सकते हैं। शादीशुदा हैं तो आपके जीवनसाथी को उनके कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिल सकती है।
सिंह
शुक्र का मार्गी इस राशि के विद्यार्थियों के जीवन में नई ऊर्जा और नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। इस दौरान भविष्य को लेकर इस राशि के विद्यार्थी सही रोडमैप बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। शुक्र के दौरान आर्थिक सुधार होगा। साथ ही नौकरी में प्रमोशन का भी लाभ मिलेगा। संतान की ओर से धन की प्राप्ति होगी। व्यापार में आर्थिक रूप से सुधार होगा
कन्या
आपकी राशि से चतुर्थ भाव में शुक्र ग्रह मार्गी गति करेंगे जिससे आपके अंदर परोपकारी की भावना जन्म ले सकती है। इस दौरान आप सामाजिक स्तर पर लोगों की सहायता करने के लिए आगे आएंगे। परिवार के सदस्यों से आर्थिक लाभ होगा। आपको अपने माता-पिता का प्यार और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप विलासितापूर्ण जीवन का आनंद लेंगे। लव पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे। नौकरी में आर्थिक लाभ का प्रबल योग है। नौकरी में तनख्वाह बढ़ सकती है।
मिथुन
अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना अधिक होती है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। साझेदारी व्यवसाय में लाभ होगा। शुक्र ग्रह के इस परिवर्तन से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जो लोग आभूषण व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें लाभ होने की अधिक संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु
शुक्र का आपके प्रथम भाव में मार्गी होना आपके लिए कई तरह से शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। शुक्र के दौरान स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नवविवाहितों के जीवन में रोमांस आएगा। निवेश में आर्थिक लाभ होगा। दांपत्य जीवन में पार्टनर के लिए पूरा प्यार रहेगा। अचानक आर्थिक लाभ होगा। व्यापार में धन लाभ होगा। खुशियां बढ़ेंगी