सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार मोटे कान वाले लोग काफी निडर होते हैं। वे किसी से जल्दी डरते नहीं है कहा जाता है कि ये लोग राजनीति में अच्छा नाम कमाते हैं। राजनीति में इन्हें सफलता मिलती है सामुद्रिक शास्त्रों के अनुसार किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व और व्यवहार को उसके कान की बनावट को देखकर जाना जा सकता है। शरीर में हर चीज का अपना एक विशेष महत्व होता है, लेकिन जब किसी व्यक्ति के कान सुंदर होते हैं, तो उस व्यक्ति की सुंदरता बढ़ जाती है। सामुद्रिक शास्त्र में किसी व्यक्ति के कान देखने से उसके स्वभाव और उसके व्यक्तित्व से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को समझा जा सकता है। आइए जानते हैं आपके कानों की बनावट क्या कहती है।
मोटे कान
मोटे कान वाले लोग काफी निडर होते हैं। यह किसी भी क्षेत्र में जल्दी किसी से डरते नहीं हैं और अपना कार्य पूरा करते हैं कहा जाता है कि ये लोग राजनीति में अच्छा नाम कमाते हैं। मतलब ये लोग किसी बड़े राजनीतिक पद पर आ सकते हैं। लेकिन इन पर आंख मूंदकर विश्वास करना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि ऐसे लोग काफी स्वार्थी भी होते हैं। ये लोग मेहनत करने से भी कतराते हैं।
छोटे कान
समुद्र विज्ञान के अनुसार जिन लोगों के कान सामान्य से थोड़े छोटे होते हैं वे मजबूत होते हैं। ऐसे लोगों पर आसानी से भरोसा किया जा सकता है। माना जाता है कि कला के क्षेत्र में भी इन लोगों की रुचि अधिक होती है। यह लोग कलाप्रेमी होते हैं कला के लिए अपना जीवन समर्पित किए होते हैं ये लोग व्यापार में भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। ये लोग घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं।
लंबे कान
लंबे कान वाले लोग स्वभाव से बहुत मेहनती होने के साथ-साथ भावुक भी होते हैं। अपने घर परिवार से बहुत प्यार करते हैं। इनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। किसी भी सुख सुविधा की कमी नहीं होती है तेज दिमाग से ये जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। इन्हें हर काम को सही तरीके से करने की आदत होती है। यह अपने जीवनसाथी से बहुत ही अधिक प्रेम करते हैं इनकी शादीशुदा जिंदगी सफल होती है।
चौड़े कान
चौड़े कान वाले लोग जीवन में खुश रहते हैं। वे बहुत भाग्यशाली हैं। उन्हें कम मेहनत में सफलता मिलती है। उन्हें शायद ही कभी पैसे की कमी का सामना करना पड़ता है। ये लोग धार्मिक प्रकृति के होते हैं। इन्हें देवी देवताओं की पूजा आराधना में आस्था होती है और दान के कार्यों में इनका मन अधिक लगता है। ऐसे लोग अवसरवादी भी होते हैं। इन्हें मौका मिलते ही यह जल्दी तरक्की पा लेते हैं ये लोग योजनाबद्ध तरीके से काम करना पसंद करते हैं। वहीं, ये लोग दूरदर्शी विचारक होते हैं