सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021
धार्मिक दृष्टि से ग्रहण लगना शुभ नहीं माना जाता। इसलिए ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए कई तरह के उपाय किये जाते हैं ,साल का आखिरी सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन 4 दिसंबर 2021, शनिवार के दिन लगेगा। सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो जाएगा, जो लगभग चार घंटे बाद दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पूरा होगा। लेकिन महत्वपूर्ण बात ये है कि भारत में सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है इसलिए ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष और धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है ,ग्रहण के दौरान सूर्य ग्रह पीड़ित होकर दुर्बल अवस्था में होता है, जिसके फल शुभ-अशुभ दोनों रूप में हो सकते हैं। ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं
आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव –
मेष राशि-
सूर्य ग्रहण के प्रभाव से मेष राशि के जातको को कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आपके लाभ के नुकसान में बदलने की संभावना हो सकती है। नुकसान से बचने के लिए
सूर्य देव की आराधना करें गाय को गुड़ खिलाएं।
वृषभ राशि-
सूर्य ग्रहण आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। व्यापार और धन निवेश में बड़े लाभ की संभावना है। नौकरी में भी पदोन्नति होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
भगवान शिव के मृत्युंजय का जाप करें और जल चढ़ाए सफेद कपड़े का दान करें
मिथुन राशि-
मिथुन राशि वालों को भी लाभ होगा विवादों का निपटारा होगा, परिवार के लोगों का साथ मिलेगा और पारिवारिक सदस्यों की ओर से भी शुभ समाचार मिलेगा।
गाय को हरा चारा खिलाएं
श्री कृष्ण की आराधना करें
कर्क राशि-
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आपके लिए अशुभ कर रहा है। सावधान रहें ।परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों से अकारण वाद-विवाद हो सकता है, संतान की ओर से तनाव बना रहेगा। शिवजी की आराधना करें ,सफेद फूल चढ़ाएं।
सिंह राशि-
सूर्य ग्रहण शुभ रहने वाला है। ग्रहण का प्रभाव जमीन और जायदाद के विवादों का समाधान होने की संभावना है। इसके साथ ही धन लाभ और नौकरी में पदोन्नति होने के भी पूरे संयोग हैं। सूर्य देव की आराधना करें।
कन्या राशि-
व्यावसाय और कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों और साथियों का भी सहयोग मिलेगा। कार्य शुरू करने और उसमें सफलता मिलने के पूरे आसार हैं। सूर्य देव के बीज मंत्र का जाप करें।
तुला राशि-
सूर्य ग्रहण के दौरान आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद में न पडें अन्यथा, झगड़ा हो सकता है। ग्रहण के दौरान अपनी सेहत का भी बराबर ध्यान रखें। मां दुर्गा की आराधना करें।
वृश्चिक राशि-
सूर्य ग्रहण के दौरान आपको मानसिक चिंता रह सकती है। इस अवधि में आप कुछ तनाव दिखाई देंगे। किसी प्रकार की परेशानी से धन और समय दोनों ही खर्च होगा। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। हनुमान जी की उपासना करें ,सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु राशि-
सूर्य ग्रहण के दौरान आपको सावधान रहने की जरूरत होगी। आप मानसिक रूप से उदास और भ्रमित महसूस रहेंगे। आपकी पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जो आपको परेशान कर सकती है। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए
मकर राशि-
मकर राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण लाभदायक है। नौकरी और व्यापार करने वाले दोनों लोगों को तरक्की और लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग नौकरी पाने का प्रयास कर रहे हैं,उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। शिव की उपासना करें।
कुंभ राशि-
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह ग्रहण शुभ है। समाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगा। जमीन या मकान खरीद के मामलें में लाभ होगा। घर-परिवार के लोगों में सुख-समृद्धी में वृद्धी होगी। इष्ट देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मीन राशि-
सूर्य ग्रहण के दौरान आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में इच्छा के विरुद्ध स्थानांतरण हो सकता है। मन अध्यात्म से ऊचट सकता है। पिता से अकारण वाद-विवाद हो सकता है। ऐसे में इस दौरान सतर्क रहें। मंदिर के बाहर गरीबों को गेहूं का दान करें. इष्ट देव का उपासना करें।