Surya Rashi mein Parivartan 2022 : सूर्य मकर राशि से निकलकर अब शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे. सूर्य राशि परिवर्तन 2022 (Surya Gochar 2022) पंचांग के अनुसार 13 फरवरी 2022 को प्रात: 3 बजकर 12 मिनट 6 पर सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे. ज्योतिष में सूर्य का विशेष स्थान है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य को आत्मा, पिता, सम्मान, सफलता, प्रगति और सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में उच्च सेवा का ग्रह माना जाता है। 13 फरवरी 2022 को सूर्य देव की राशि बदलने जा रही है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव का राशि परिवर्तन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
तुला राशि(libra): इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। आप करियर के सर्वश्रेष्ठ स्तर तक पहुंचने में सफल होंगे।नौकरी में प्रमोशन के योग बने रहेंगे ।खर्चों पर नियंत्रण रखें।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर भी सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
वृश्चिक राशि( Scorpio): सरकारी नौकरी करने वालों के लिए यह समय काफी अनुकूल नजर आ रहा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वेतन वृद्धि या पदोन्नति हो सकती है। कारोबारियों के लिए भी समय अनुकूल दिख रहा है।
सूर्य का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं साबित होगा।इस दौरान आपके आत्म सम्मान में वृद्धि होगी।कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।आपको सूर्य के दृश्य समय में सफलता मिल सकती है।धन प्राप्ति के नए अवसर प्राप्त हों सकते हैं।
धनु राशि(Sagittarius) : इस दौरान आपका भाग्य मजबूत रहेगा। करियर में तरक्की हासिल करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों की अधिकता रहेगी। आप अपनी सभी योजनाओं को बहुत प्रभावी ढंग से और कुशलता से क्रियान्वित करेंगे। धन के विशेष योग दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा।लेन- देन के लिए समय शुभ है।
कुंभ राशि(Aquarius) : इस अवधि में आप अधिकतम लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप समाज में एक अलग पहचान हासिल करने में सफल रहेंगे। करियर में तरक्की हासिल करने में सफल रहेंगे। आपको धन कमाने और उच्च पदों पर रहने की तीव्र इच्छा होगी। इस दौरान आपको आपकी मेहनत और ईमानदारी का पुरस्कार मिल सकता है। कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य का दिखना शुभ समाचार लेकर आएगा।इस दौरान पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा।दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।आर्थिक लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मीन राशि(Pisces) : इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। करियर में तरक्की पाने में आप सफल होंगे।
समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।पद- मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। लेन-देन के लिए समय अच्छा है।