5 December Horoscope:
आज का राशिफल
आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और रविवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 9 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज भोर 4 बजकर 47 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। आज रुद्रव्रत है।सूर्य तुला राशि में और चन्द्रमा दिसम्बर 05, 07:47 AM तक वृश्चिक राशि उपरांत धनु राशि में संचरण करेंगे।वृष, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों को धन लाभ के योग और तुला राशि वाले रहे सतर्क। आइए जानते मेषराशि से मीन राशि तक वाले जातकों का राशिफल।
मेष राशि-
दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। वाणी पर संयम रखें मन में नकारात्मक विचार आने से बचें धार्मिक कार्यों में सम्मिलित हो सकते हैं विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी।
शुभ रंग-नीला रंग
अंक- 5
वृष राशि-
दिन शुभ फलदायी रहेगा। धनलाभ के आसार है नौकरी में पदोन्नति हो सकती है निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण होंगे। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार है लंबी यात्रा हो सकती है मन आनंदित रहेगा। परिवार के साथ समय बीतेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
तनाव से बचें।
शुभ रंग -हल्का गुलाबी
अंक- 6
मिथुन राशि-
मिला-जुला दिन रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी, मन विचलित हो सकता है धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन खर्च होगा। घर में अनबन हो सकती है। जिसके कारण कार्य में असर पड़ सकता है। आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में दिक्कत आ सकती है। वाणी पर संयम रखें।
शुभ रंग-हल्का हरा रंग
अंक- 4
कर्क राशि-
आपका दिन अच्छा रहेगा। सफलता मिलने के योग है कार्य में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं, जिससे खुशी का अनुभव होगा । संतान समय बिताएंगे। आय बढ़ेगी। लव मैरिज के लिए अच्छा समय है
शुभ रंग- नीला
अंक -9
सिंह राशि-
दिन शुभ फलदायी है। सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विवाह समारोह में शामिल होंगे। लेन-देन से बचें। बड़े भाई एवं पिता की ओर से लाभ होगा। परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने सी आवश्यकता है।
शुभ रंग -लाल
अंक -1
कन्या राशि-
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम चलेगा। कार्यक्षेत्र पर कामकाज की अधिकता रहेगी।थकान महसूस करेंगे। सहकर्मियों को किसी बात की ठेस न पहुंचे, इसका ध्यान रखें। क्रोध कम करें। एवं वाणी पर संयम रखें,अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। मांगलिक आयोजन होने से.परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग – काला
अंक -8
तुला राशि-
दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। कारोबार विस्तार होगा जो लाभकारी सिद्ध होंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक तथा मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। खान-पान में सतर्कता बरतें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग – लाल
अंक- 2
वृश्चिक राशि-
आपका दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ का योग बन रहे हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और मित्रों-परिजनों के साथ मौज-मस्ती में दिन बिता पाएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।आज सुखद समाचार मिलेगा।
शुभ रंग – पीला
अंक-4
धनु राशि-
दिन सामान्य रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। धनलाभ का योग है। परिवार के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षणिक कार्य में मन लगेगा । लाभ के अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग- हरा
अंक -8
मकर राशि-
दिन शुभ फलदायी रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से सभी कार्यों में सफल रहेगे।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। परिवार का माहौल खुशी का बना रहेगा। संतान-पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा।
शुभ रंग – नीला रंग
अंक -3
कुंभ राशि-
आज का दिन मिलाजुला बना रहेगा धन लाभ होने के आसार हैं परिवार के साथ खुश रहेंगे
विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं ,शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग – बादामी
अंक – 4
मीन राशि-
आपका दिन शुभ फलदाई है।मन शांत रहेगा । नौकरी में पदोन्नति होगी । धार्मिक यात्रा हो सकती है । आर्थिक लाभ की स्थिति है
शुभ रंग -बैगनी रंग
अंक – 2
देवर के इश्क में भाभी हुई दीवानी, पति को लगी भनक तो पत्नी ने फिर जो किया दहल गया दिल – विंध्य न्यूज़