Guru Ast 2022: ज्योतिषी के अनुसार बहुत महत्व है बृहस्पति का अस्त होना। यह सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। जिसकी कुंडली में यह ग्रह बलवान हो उसे जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं। धन और ज्ञान के मामले में गुरु की कृपा अत्यंत आवश्यक है। यह धनु और मीन राशि का स्वामी ग्रह है। धन और समृद्धि का कारक माना जाता है। बृहस्पति 19 फरवरी को अस्त होने जा रहा है और 20 मार्च तक इसी अवस्था में रहेगा। जानिए किस राशि के लिए हो सकता है इस ग्रह का अस्त होना फायदेमंद सिद्ध हो सकता है।
बृहस्पति की यह स्थिति मीन , धनु, और तुला राशि के लिए शुभ रहने वाली है। गुरु के प्रभाव में इन राशि के जातकों को व्यापार में मजबूत लाभ और करियर में उन्नति मिलेगी। इस दौरान कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।गुरु को धन-संपदा, सुख, शिक्षा, धार्मिक कार्य, भाई, पुण्य व दान आदि का कारक माना जाता है।
तुला( tula rashi): इस राशि के लोगों के लिए यह स्थिति काफी शुभ साबित होगी। जो लोग अपना खुद का व्यवसाय चला रहे हैं उन्हें विशेष रूप से फायदा होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपके लिए पैसे बचाना बहुत मुश्किल होगा। आप कड़ी मेहनत से सफलता हासिल करने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल दिख रहा है। समाज में मान प्रतिष्ठा पड़ेगा।
व्यापार में स्थितियां पहले के मुकाबले में बेहतर रहेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां रहेगी लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। करियर में बदलाव का समय रहेगा। अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी।
धनु (Dhanu Rashi): इस राशि के स्वामी ग्रह गुरु देव हैं। धनु राशि के जातक इस अवधि में भाग्यशाली रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यात्रा सुखद रहेगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। धन एक से अधिक माध्यमों से प्राप्त किया जा सकता है। हर प्रयास में सफलता दिखाई देती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर अवसर मिलेगा।बिजनेस करने वालें जातकों को अपने व्यापार में नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेंगे।
मीन राशि( mean Rash) : इस राशि के जातकों के लिए भी गुरु का अस्त होना लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। यात्रा सुखद रहेगी। दोस्तों की मदद से आप कुछ नया शुरू करने की योजना बना सकते हैं। मेहनत रंग लाती दिख रही है। बता दें कि बृहस्पति इस राशि के स्वामी ग्रह भी हैं। पेशेवर जीवन में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस राशि के व्यापारियों के लिए भी यह समय फायदेमंद साबित होगा। गुरु के प्रभाव से इन राशियों के जातकों को व्यापार में लाभ और करियर में तरक्की के प्रबल योग बनेंगे। इस दौरान कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। इस साल आपको नए काम शुरू करने और अच्छे पैसे कमाने के अवसर मिलेंगे।
आखिर लड़कियां दुपट्टा नही पहनती, यह रही असली वजह – विंध्य न्यूज़