Panchang: आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है। 05 बजे सायंकाल के बाद अमावस्या , विशाखा नक्षत्र है। विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की आराधना और पूजा भी करें। व्रत के दिन अन्न दान करें गाय की पूजा व उसको रोटी, गुड़, पालक इत्यादि भोजन खिलाकर पुण्य प्राप्त करें। शुक्रवार को चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है।
HOROSCOPE 3 दिसंबर- आज का राशिफल
मेष राशि-
मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।खानपान में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग-पीला रंग
अंक- 9
उपाय- अपने इष्टदेव को आटे के हलवा का भोग लगाएं और खुद भी खा कर निकले.
वृष राशि-
मन विचलित हो सकता है। गुस्से से बचें। सन्तान की ओर से अच्छा.समाचार मिलेगा। नई गाड़ी खरीद सकते हैं परन्तु शैक्षिक कार्यों में मुश्किल का सामना करना सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव से बचें।
शुभ रंग -स्लेटी
अंक- 7
उपाय-शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं या दूध का दान करें ।
मिथुन राशि-
स्वास्थ्य से परेशान हो सकते हैं। स्थानांतरण हो सकता है परिवार के साथ खुशी का अनुभव करेंगे । माता लक्ष्मी की विधि- विधान से पूजा करें।
शुभ रंग- सिंदूरी रंग
अंक- 5
उपाय- शनि मंदिर में काले तिल चढ़ाएं
कर्क राशि-
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। पठन-पाठन में रुचि तो रहेगी, पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी।
गरीब को पैसे का दान दें।
शुभ रंग क्रीम
अंक 9
उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें व लाल वस्त्र का दान करें
सिंह राशि-
मन परेशान हो सकता है। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता से धन की प्राप्ति होगी
किसी गरीब को पैसे दें।
शुभ रंग मल्टी रंग
अंक 5
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
कन्या राशि-
कारोबार में दिलचस्पी बढ़ेगी। कारोबार का विस्तार भी हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होगें। मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
शुभ रंग -गुलाबी
अंक -8
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें
तुला राशि-
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
शुभ रंग -लाल
अंक- 7
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
वृश्चिक राशि-
मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मसंयत रहें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार मिलेगा।शुभ रंग – नीला
अंक- 2
उपाय- अपने इष्ट देव की आराधना करें गौ माता को को खाना खिलाएं
धनु राशि-
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे।
चींटियों को आटा खिलाएं
शुभ रंग- आसमानी रंग
अंक -4
उपाय- भगवान विष्णु की उपासना करें
मकर राशि-
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां बढ़ सकती हैं।
शुभ रंग -भूरा रंग
अंक -7
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें गरीब को दान दे
कुंभ राशि-
पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग -हल्का हरा रंग
अंक -8
उपाय- मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं व दुर्गा चालीसा का पाठ करें
मीन राशि-
बातचीत में सन्तुलित रहें। अविवाहित के लिए शादी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं कार्यों में व्यवधान होंगे धार्मिक यात्रा हो सकती है परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी।
शुभ रंग -काला रंग
अंक -2