अब मेरा लक्ष्य मप्र के विभाजन कर अलग विंध्य प्रदेश बनाना है
सतना – मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर मैहर को जिला बनाने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ और केबिनेट का आभार जताया हैं,श्री त्रिपाठी ने इशारों में भाजपा से बगावत की बात कही! दिग्विजय सिंह की तरफदारी की, बैंगलुरु में विधायकों को बंधक बनाने का आरोप लगाया, भाजपा पर कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया, भाजपा पर निशाना साधते हुये कहा कि जो प्रदेश में हो रहा है उससे प्रजातंत्र से लोगो का भरोसा उठ जाएगा, अगर ऐसा होगा तो चुनाव क्यो हो वैसे ही जोर जबरदस्ती से सरकारे बना ले, अब वे किस पार्टी में है सवाल पर टालमटोल वाला जवाब दिया, कहा भोपाल की मीडिया मेरा मजाक उड़ाती थी इतनी रात में कौन सा विकास होता है, देखिए मैहर जिला बन गया, अब मेरा लक्ष्य मप्र के विभाजन कर अलग विंध्य प्रदेश बनाना है, विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएम कमलनाथ का बारंबार धन्यवाद और शुक्रिया कहा, माना जा रहा है अब विधायक नारायण भाजपा के नही कांग्रेस के हो गये ।