Singrauli News : सिंगरौली 8 जून। लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद अब किस बूथों में किस दल के प्रत्याशी को ज्यादा मत मिला है। बूथवार मतदान के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। सरई भाजपा मण्डल के करीब दो दर्जन मतदान केन्द्रों में भाजपा प्रत्याशी को कांग्रेसपार्टी के प्रत्याशी के मुकाबले काफी कम मत मिला है। सरई मण्डल में भाजपा को कम वोट मिलने पर पार्टी के अन्दर ही अन्दर समीक्षा की जा रही है।
दरअसल लोकसभा चुनाव के दौरान एक ऑडियों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था। जिसमें सरई मण्डल के पदाधिकारी व कांग्रेसपार्टी के कार्यकर्ता के बीच वार्तालाप हो रही थी। ऑडियों में कहा जा रहा था कि यहां चिंता करने की कोई जरूरत नही है। सरई मण्डल में कांग्रेसपार्टी का पलड़ा भारी रहेगा। उस दौरान भाजपा नेताओं ने इसे गंभीरता से नही लिया। बल्कि सरई अंचल के ही कुछ भाजपा के पदाधिकारी सोशल मीडिया में ऑडियों को षडय़ंत्र बता रहे थे। Singrauli News
लेकिन जब लोसचुनाव की मतो की गणना शुरू हुई। देवसर विधानसभा क्षेत्र में लगातार तीन राउण्ड तक भाजपा के प्रत्याशी पिछडऩे लगे तो मतगणना स्थल पर कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे लटक गये थे। लेकिन जब सरई मण्डल के बाद अन्य मण्डल के बूथों में भाजपा प्रत्याशी को लीड मिलने लगी तब भाजपा नेताओं ने राहत की सांस ली। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा के नेताओं ने अध्ययन शुरू कर दिया कि देवसर विधानसभा क्षेत्र की सरई मण्डल के कौन-कौन से बूथों में भाजपा को काफी कम मत मिले हैं। Singrauli News
जानकारी के मुताबिक बरका, सेमरहिया, सर्राटोला, लोहाराडोल, बभनी, खाड़ी टोला, कठदहा, गन्नई, भाजपा मंडल सरई अंतर्गत इन ग्राम पंचायतों में भाजपा को काफी कम मत प्राप्त हुआ है। अब उक्त ऑडियों को भी बल मिल गया है। कहा जा रहा है कि कही मैनेज का खेल तो नही हुआ। आखिरकार सरई मण्डल भाजपा का गण माना जा रहा था। यहां भाजपा प्रत्याशी क्यो पिछड़े और कांग्रेस प्रत्याशी को ज्यादा मत किन कारणों से मिला। इसपर भी भाजपा के नेता संभवत: समीक्षा करेंगे और मण्डल के पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगेगे। Singrauli News
