नई दिल्ली: पेशेवर पहलवान दलीप सिंह राणा उर्फ “द ग्रेट खली” आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले खली को पार्टी में शामिल किया गया है. पंजाब में 20 फरवरी को वोटिंग होगी और 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी. खली ने बीजेपी मुख्यालय में कहा, ‘मैं बीजेपी में शामिल होकर खुश हूं. मुझे लगता है कि देश के लिए पीएम मोदी का काम उन्हें सही प्रधानमंत्री बनाता है। इसलिए मैंने सोचा कि क्यों न देश के विकास के लिए उनके शासन का हिस्सा बन जाऊं।” वहीं, पहलवान ने कहा कि वह भाजपा में इसलिए शामिल हुए क्योंकि वह पार्टी की राष्ट्रीय नीति से प्रभावित थे।
आपको बता दें कि खली हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी हैं। उन्होंने बीते साल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी।इससे पहले 2020 में, खली ने केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध कर रहे किसानों का समर्थन किया था। पहलवान ने भारत की जनता से आंदोलनकारी किसानों का समर्थन करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था, ”वे इसे (फसल) खरीदेंगे और 200 रुपये में बेचेंगे. कानून से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों, सड़क किनारे विक्रेताओं को भी नुकसान होगा, आम आदमी को नुकसान होगा, ”उन्होंने कहा था।
खली ने 2000 में पेशेवर कुश्ती में पदार्पण किया था। अपने WWE करियर की शुरुआत करने से पहले, वह पंजाब पुलिस के एक अधिकारी थे। खली अपने WWE करियर के दौरान WWE चैंपियन भी बने। उन्होंने चार हॉलीवुड फिल्मों और दो बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें 2021 श्रेणी के हिस्से के रूप में डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।खली को पिछले साल WWE ने हॉल ऑफ फेम में किया था। खली ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। इसके बाद कई दिग्गज और भारतीय फैंस काफी खुश नजर आए।
खली ने अब राजनीति में कदम रख दिया है. वैसे इसको लेकर पिछले कुछ महीनों से चर्चा चल रही थी. खली ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात के संकेत भी दिए थे। खली के इस अगले कदम से फैंस जरूर खुश होंगे। अब देखना होगा कि खली का राजनीतिक सफर कैसा होता है।खली सोशल मीडिया की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं। वे आए दिन इंस्टाग्राम पर कोई न कोई वीडियो पोस्ट कर देते हैं जो चर्चा का विषय बन जाता है.
WWE में ग्रेट खली का बड़ा नाम रहा है। खली ने WWE चैंपियनशिप भी जीती। द अंडरटेकर और जॉन सीना जैसे दिग्गजों को खली ने धूल चटा दी थी। साल 2014 तक खली WWE रिंग में शानदार जलवा दिखा रहे थे। हालांकि इसके बाद वह रिंग में ज्यादा नजर नहीं आए। वह वर्तमान में अपनी अकादमी में नए पहलवानों के साथ काम कर रहे हैं। खली से प्रेरित कई भारतीय पहलवान इस समय WWE रिंग में काम कर रहे हैं। खली की वजह से ही WWE को भारत में अपना बिजनेस करने का मौका मिला। ट्रिपल एच और विंस मैकमैहन इस बात का श्रेय कई बार खली को दे चुके हैं।