Close Menu
विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Trending
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    • Singrauli Accident: झरकटा पहाड़ में पिकअप पलटने से चार श्रमिकों की दर्दनाक मौत, तीन घायल
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    विंध्य न्यूज़
    • Home
    • Sport
    • Fashion
    • Gadgets
    • Lifestyle
    • Travel
    • Business
    • Recipe
    विंध्य न्यूज़
    uncategorized

    कृष्ण जन्माष्टमी के दिन अजीज खान को हुआ बेटा तो नाम रखा मास्टर कृष्णा,पत्नी ने कहा ये क्या पागल पन है

    By Pro VindhyaAugust 12, 2020Updated:March 22, 20212 Comments3 Mins Read

    इंदौर – हिंदुस्तान की खूबसूरती है इसकी गंगा-जमुनी तहजीब. अनेकता में एकता और आपसी भाईचारा. हालांकि, आजकल इसी खूबसूरती को खत्म करने में भी कुछ लोग लगे हुए हैं. लेकिन ऐसी बहुत सी मिसालें हैं जो उम्मीद जगाती हैं और जिन्हें देखकर ये लगता है कि जो ताना-बाना इस देश में आपसी भाईचारे का है वो इतनी आसानी से टूटने वाला नहीं है. जी हां आज हम बात कर रहे है इंदौर के एक ऐसे मुस्लिम परिवार की जिन्होंने अपने बेटे का नाम मास्टर कृष्णा खान रखा है। आठ साल पहले यह बच्चा जन्माष्टमी पर जन्मा था। नाम सुनकर थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन इंदौर में 23 अगस्त को जन्मा यह कृष्णा आज 12 साल का हो गया है।

    देशभर में बुधवार को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। इंदौर में भी जन्माष्टमी की धूम है। हालांकि, इस बार कोरोना के कारण लोगों को घरों में ही रहकर कान्हा की पूजा करनी है। कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हिंदू ही नहीं, इंदौर के एक मुस्लिम परिवार के लिए भी काफी खुशी का पर्व है। इस परिवार ने अपने बेटे का नाम कृष्णा खान रखा है। 12 साल पहले जब यह नाम परिवार के बुजुर्गों को पता चला तो वे नाराज हुए, लेकिन अब लोग इस नाम की मिसाल देते हैं।

    इंदौर में एक ऐसा खान परिवार है जिनको जन्माष्टमी पर बेटा हुआ तो उन्होंने उसका नाम मास्टर कृष्णा खान रख दिया। कुछ समय पहले जब खान परिवार में दो बालिकाएं थी तब उन्होंने लड़के के लिए मंदिर मस्जिदों में कई मन्नत की। जब मन्नत पूरी हुई और उन्हें बेटा हुआ तो मानो माता पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अस्पताल में डॉक्टर जडिया ने बच्चे का फॉर्म भरते वक्त माता पिता से पूछा कि बच्चे का नाम क्या रखना है, तब खान परिवार ने कौमी एकता की मिसाल पेश करते हुए बच्चे का नाम मास्टर कृष्णा खान रखा। उस वक्त पिता ने कहा था कि आज जन्माष्टमी है इसलिए आप हमारे बच्चे का नाम कष्णा रख सकते है। डॉक्टरों ने इस बात पर कहा कि आपको आगे दिक्कत ना आए मुस्लिम होने के बाद आप बच्चे का हिंदू नाम रख रहे हैं, लेकिन अजीज खान नहीं माने और उन्होंने अपने बच्चे का नाम कृष्णा खान रखा है।

    अजीज खान ने बताया कि जब मेरी मां और पत्नी को बेटे का नाम पता चला तो वे हैरत में पड़ गए और बोले कि यह क्या पागलपन है,ऐसा कोई नाम होता है क्या… मेरी मां ने कहा कृष्णा कौन थे, मैंने कहा महाभारत वाले… जिनके आगे-पीछे गोपियां चलती थीं। इस पर उन्होंने कहा कि इसे भी तू गोपियों वाला कृष्णा बनाएगा क्या। तू तो हिंदू हो गया, काफिर हो गया। मैंने कहा- मम्मी जमाना बदल गया है, मुझे तय करना है कि बेटे का मुझे क्या नाम रखना है। जब लोगों को पता चला कि मैंने अपने बेटे का नाम कृष्णा रखा है तो अधिकारियों सहित नेताओं ने मेरी काफी हौसला अफजाई की।आज परिवार प्रत्येक जन्माष्टमी पर बच्चे का जन्मदिन मनाता है। खान परिवार ने जो अनूठी मिसाल पेश की है उससे हम सभी देशवासियों को सीखने की जरूरत है।

    About The Author

    Pro Vindhya

    See author's posts

    Pro Vindhya

    Related Posts

    Lesbian couple : सहेलियों ने रचाई शादी, अनजान मर्द से सहारा लेकर बनी मां, जिससे छुपाया राज, उसी से हो गई दोस्ती 

    June 22, 2023

    Girls enjoy : जवानी में कदम रखते हैं लड़कियां इस काम के लिए हो जाती है एडिक्ट, फिर इसी से  मिलता है सेटिस्फेक्शन

    June 22, 2023

    Bold web series : जीजा साली ने तोड़ी सारी मर्यादा, इस वेब सीरीज और देखने से पहले बंद करना पड़ेगा दरवाजा

    June 21, 2023

    2 Comments

    1. zmozeroteriloren on December 6, 2022 4:26 am

      Thanks for the sensible critique. Me and my neighbor were just preparing to do a little research about this. We got a grab a book from our local library but I think I learned more clear from this post. I am very glad to see such wonderful information being shared freely out there.

    2. Learning and Understanding about Glanzmann thrombasthenia Disease (Volume 1) on December 21, 2022 11:51 am

      You got a very excellent website, Gladiola I noticed it through yahoo.

    Recent Posts
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Blog
    • Contact
    © 2025 All right reserved Vindhya News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.