सिंगरौली 13 नवम्बर। दिल को झकझोर एवं रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना आज लोगों के जेहन से नहीं उतर रहा है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा सरई थाना क्षेत्र के भलयाटोला में हुआ है। जहां टै्रक्टर में धान की थे्रेसिंग करते समय एक युवक समा गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। थ्रेसर से शव को निकालने के लिए सरई पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दिल को झकझोर देने वाला यह हादसा शनिवार की सुबह का है।
जानकारी के मुताबिक सरई थाना क्षेत्र के ग्राम भलया टोला में सुदर्शन बैस टै्रक्टर के थे्रसर से धान की गहाई बबलू सिंह गोंड़ पिता जयलाल सिंह गोंड़ उम्र 26 वर्ष निवासी गोरवानी शनिवार की सुबह 10 बजे कर रहा था कि लापरवाही के चलते उसका पैर थ्रेसर मेें फस गया और वह धान के फसल के साथ समा गया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि मृतक लापरवाही पूर्वक थ्रेसर के ऊपर चढ़कर धान फसल को थे्रसर में डाल रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया। जहां उसकी हड्डियां तक भी पीस गयीं। इस घटना के बाद हड़कम्प मच गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को शव को निकालने में कई घण्टे मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।