इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक नाबालिग के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर दो साल तक दैहिक शोषण किया। अंतत: युवक द्वारा शादी से इनकार कर देने पर नाबालिग ने पुलिस को शिकायत की जिस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक युवती ने बताया कि एमआर 10 निवासी आदर्श सोनी ने दो साल पहले उससे शादी करने का झांसा दिया था। मना करने के बावजूद भी वह दो साल तक लगातार युवती को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। युवती ने जब उसे शादी करने के लिए जोर दिया तो उसने मना कर दिया। इसके बाद युवती ने केस दर्ज कराया है। नाबालिग ने बताया कि शादी की बात जब भी होती थी तो युवक शादी की बात टाल जाता था।
1 Comment
Greetings from Florida! I’m bored to tears at work so I decided to browse your website on my iphone during lunch break. I enjoy the info you provide here and can’t wait to take a look when I get home. I’m surprised at how fast your blog loaded on my phone .. I’m not even using WIFI, just 3G .. Anyhow, great site!