विंध्य न्यूज़

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from Vindhyanews about art, design and business.

    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    विंध्य न्यूज़
    • Madhya Pradesh
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • विन्ध्य न्यूज़
    • Fashion
    • Tech News
    • राष्ट्रीय
    • ऑटो
    • अज़ब-गज़ब
    • क्राइम
    • बॉलीवुड
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • जाॅब
    • व्यापार
    • वीडियो
    • satya katha
    • राजनीति
    • सामान्य ज्ञान
    • राशिफल
    Breaking News
    • Illegal mining : सीधी में खुलेआम चल रहा अवैध रेत खनन का धंधा, भाजपा विधायकों पर खड़े हो रहे सवाल ?
    • Sherlyn Chopra: ब्रा पहन शर्लिन चोपड़ा के डांस वीडियो ने की सारी हदें पार, बूब्स और कर्वी फिगर की दिखाई जादूगरी तो भड़के लोग
    • National Cooperation Policy : मोदी सरकार वो ऑपरेटिंग सिस्टम में करने जा रहे बड़ा बदलाव, सरकार से समृद्धि का ऐसे होगा विजन 
    • Volkswagen New Car Launched : इस कार की दीवानगी से दुनिया हैरान ? सिर्फ 8 मिनट में बिक गईं सारी कारें, पहाड़ जैसे इंजन और फीचर्स के सभी दीवाने
    • Sehore Girl Child Fell In Borewell: CM शिवराज सिंह के गृह जिले सीहोर में बोरवेल में गिरी बच्चीं, 2 जेसीबी सहित डॉक्टरों की टीम पहुंचीं 
    • Chanakya Niti: औरतों को संतुष्ट करना है तो कुत्तों के यह 5 गुण होना है जरूरी, चाणक्य ने भी कही है यें बात
    • Air India Flight : जाना था अमेरिका लेकिन रूस में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग, यह रही वजह
    • Singrauli news :पर्यावरण दिवस पर कांग्रेसियों ने लगाया 50 पौधे, दिया बड़ा संदेश
    • Government Jobs: 12वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, मंत्रिमंडल सचिवालय में निकली 1600 वैकेंसी, 92,000 तक मिलेगी सैलरी
    विंध्य न्यूज़
    Home » राज्य एवं केन्द्र शासन के अधिकारियो कर्मचारियो के मुख्यालाय छोड़ने पर लगाया प्रतिबंध- कलेक्टर  
    uncategorized

    राज्य एवं केन्द्र शासन के अधिकारियो कर्मचारियो के मुख्यालाय छोड़ने पर लगाया प्रतिबंध- कलेक्टर  

    Pro VindhyaBy Pro VindhyaApril 30, 2020Updated:April 30, 20201 Comment4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp


    बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने वालो के विरूद्ध की जायेगी कठोर कार्यवाही     
    सिंगरौली – मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण का प्रसार तीव्र गति से हो रहा है।कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन से प्राप्त निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी केवीएस चौधरी के द्वारा 3 मई तक जिले मे पूर्ण लाकडाउन घोषित कर जिले के सभी निवासियो तथा ऐसे अधिकारी कर्मचारी जिनकी ड्यूटी कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु नही लगाई गई है।उन्हे अपने घरो में रहने के लिए निर्देशित किया गया है।इस दौरान कलेक्टर के.व्ही.एस चौधरी को शिकायत  मिली थी कि कुछ शासकीय अधिकारियो एवं कर्मचारियो द्वारा लाकडाउन के नियमो का पालन नही किया जा रहा है। इसे दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर के द्वारा आदेश जारी किया गया है कि आगामी आदेश तक बिना मेरे अनुमति के जिले पदस्थ कोई भी केन्द्र या राज्य शासन का अधिकारी कर्मचारी या उनके परिवार का सदस्य मुख्यालय से बाहर नही जायेगे।तथा जिले के बाहर से आया हुआ हर व्यक्ति अधिकारी कर्मचारी सहित पूरा परिवार 14 दिनो तक होम क्वारेटाईन पर रहेगा। 14 दिवस की अवधि पूर्ण होने के पश्चात उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जायेगा। इसके बाद उन्हे घर के  बाहर निकलने की अनुमति होगी।       

    कलेक्टर ने कहा कि जिले के बाहर से आने वाले प्रत्येक कर्मचारी एवं अधिकारी का यह दायित्व है कि प्रत्येक दिन जनपद वार एवं नगर निगम द्वारा जारी की जाने वाली होम क्वारेटाईन किये गये व्यक्तियो  की सूची अपने एवं  अपने परिवार के सदस्यो के नाम का मिलान करे। यदि नाम नही है स्वयं संबंधित निकाय में सूचना देकर अपना नाम सूची में शामिल कराये।साथ ही कलेक्टर के द्वारा यह भी निर्देश दिया गया है कि  यदि कोई  अधिकारी कर्मचारी अपरिहार्य कारणो से  मेडिकल चेकअप अथवा आवश्यक सामग्री के नाम पर प्रायवेट या निजी वाहन से बाहर जाता है तो उसके परिवार सहित गाड़ी के ड्राइवर का परिवार भी 14 दिनो तक होम क्वारेटाईन में रहेगा। कलेक्टर के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि अगर किसी के द्वारा इस आदेश का उल्लघन किया गया तो उनके विरूद्ध सुसंगत प्रावधानो के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज करनें के साथ ही अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।     

    कलेक्टर ने ग्राम पंचायतो एवं नगर निगम के वार्डवार होम क्वारेटाईन किये गये व्यक्तियो की सूची  को अपडेट करने का दिये निर्देश श्री चौधरी के द्वारा सभी स्थानीय निकायो नगर निगम  के वार्ड वॉर एवं जनपदो में ग्राम पंचायत वार हर दिन होम क्वॉरेंटाइन किए गए व्यक्तियों की सूची  को अपडेट कर वाट्सअप  ग्रुप में सुबह 11:00 बजे तक प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। कलेक्टर द्वारा निर्देश दिये गये कि इस सूची में संबंधित ग्राम पंचायत या नगर निगम  के वार्डो में बाहर से प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम जोड़ा सुनिश्चित किया जाये।     उन्होने निर्देश  दिया कि बाहर से आने वाले व्यक्तियो के पूरे घर को होम क्वॉरेंटाइन कराया जाये। सूची में उन व्यक्तियो का भी नाम जोड़ना है जिनके द्वारा पास जारी करा कर जिले में प्रवेश किया  गया है,। साथ ही ऐसे व्यक्ति जिनके द्वारा दूसरे जिलो से पास जारी कराकर जिले में प्रवेश किया गया है। उनके नाम भी सूची में शामिल किया जाये। उन्होने निर्देश दिया कि जिले के बाहर से आकर कोई व्यक्ति अगर  किसी  के घर में प्रवेश करके फिर  वापस चला भी गया है तब भी उस घर मे रहने वाले व्यक्तियो के नाम  होम क्वॉरेंटाइन सूची में जोड़ना है।इसके साथ ही जिन  व्यक्तियो के द्वारा 14 दिनो  क्वारेटाईन पीरियड पूर्ण  कर लिया गया है  उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका नाम सूची से हटा दिया जाये।

    कलेक्टर ने निर्देश दिया कि प्रति दिन होम क्वॉरेंटाइन  किये गये व्यक्तियो की सूची को अपडेटेड किया जाये। उन्होने कहा कि इस कार्य के लिए  जिला स्तर के कंट्रोल रूम के प्रभारी कर्मचारी, नगर निगम एवं जनपद पंचायत के कंट्रोल रूम सभी कर्मचारी  जिम्मेदार  होगे। कलेक्टर ने कहा कि जितनी अपडेटेड सूची होगी और सही सूची होगी उतना  ही  सही तरीके से निगरानी हो पाएगी। इसके पश्चात प्रत्येक दिन सूबह  9 से 10 बजे  के बीच स्थानीय निकाय के कर्मचारी, दोपहर  1 से 2 बजे के बीच  महिला बाल विभाग विकास के कर्मचारी शांय 4 से 5 बजे  बीच राजस्व विभाग के कर्मचारी, तथा रात्रि  8 से 9 बजे के बीच पुलिस विभाग के कर्मचारी इसी सूची के अनुसार घर घर भ्रमण करके होम क्वारेटाईन किये गये व्यक्तियो का परीक्षण करेगे । उन्होने निर्देश दिया कि एनसीएल, एनटीपीसी जैसे परियोजनाये  भी अपनी रहवासी कॉलोनी मे इसी प्रकार सूची बनाये एवं  एवं उसे अपडेट कर परीक्षण भी करते रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp
    Pro Vindhya

    Related Posts

    Jharkhand News: शादी के 21 वें दिन पति ने कराई पत्नी की प्रेमी से शादी, जानिए पूरा मामला

    Jharkhand News: शादी के 21 वें दिन पति ने कराई पत्नी की प्रेमी से शादी, जानिए पूरा मामला

    June 1, 2023
    Alcohol Consumption: शराब पीने में दिल्‍ली-पंजाब नहीं ये राज्‍य हैं सबसे आगे, सर्वे में हुआ खुलासा, जानिए 10 राज्यों के आंकड़े

    Alcohol Consumption: शराब पीने में दिल्‍ली-पंजाब नहीं ये राज्‍य हैं सबसे आगे, सर्वे में हुआ खुलासा, जानिए 10 राज्यों के आंकड़े

    May 19, 2023
    Horoscope Today 30 March 2023: मिथुन, कन्या, सहित इन राशि वालों को होगा धन लाभ, जानें आज का राशिफल

    Horoscope Today 30 March 2023: मिथुन, कन्या, सहित इन राशि वालों को होगा धन लाभ, जानें आज का राशिफल

    March 30, 2023

    1 Comment

    1. zmozero teriloren on December 6, 2022 3:17 am

      Its wonderful as your other posts : D, thanks for putting up. “It takes less time to do things right than to explain why you did it wrong.” by Henry Wadsworth Longfellow.

    विज्ञापन
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    GET IN TOUCH

    • +91 -7415990777
    • Waidhan
    • editor.vindhyanews20@gmail.com
    © 2023 All right reserved Vindhyanews.
    Facebook Twitter Telegram Whatsapp
    Vindhya News

    Vindhya News is a Hindi News Portal that is publishing, and review sites.

    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    © 2023 All right reserved Vindhyanews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.