सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह आज बुधवार की शाम जिले के दूरस्थ अंचल गढ़वा थाना पहुंच औचक निरीक्षण कर रिकार्डों को देख पुलिस सेवकों को कई निर्देश भी दिये। इस दौरान पुलिस सेवकों को नियमित व्यायाम और योगा करने का भी सुझाव दिया। इस दौरान टीआई अनिल उपाध्याय सहित थाने का अन्य स्टाफ भी मौजूद था।
बता दे कि पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह ने थाना गढ़वा का वार्षिक निरीक्षण किया। जिसके क्रम में थाना भवन, थाने के कर्मचारियों के आवास का अवलोकन किया गया। परेड के दौरान पुलिस अधकारियों, कर्मचारियों की फिटनेस देखी गई। थाने के कर्मचारियों को स्वास्थ्य के बारे मे हिदायत दी गई कि नियमित व्यायाम और योगा द्वारा शारीरिक दक्षता बनाएं रखें। वहीं एसपी ने थाना परिसर में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की जिला मुख्यालय से थाना गढ़वा काफी दूर होने के बाबजूद थाना परिसर में बैडमिंटन और वालीबाल का नियमित खेल होना प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे पुलिस अधिकारियों के शारीरिक दक्षता में बृद्धि के साथ-साथ स्वस्थ्य मनोरंजन उपलब्ध होता है। उन्होंने थाने के रिकॉर्ड संधारण का बारीकी से अवलोकन किया तथा रिकार्ड का रख-रखाव अच्छा होने पर संतोष व्यक्त किया। एसपी ने थाने में जब्त सुदा वाहनों विशेष कर मोटरसाइकिलों के अंतिम निपटारे के लिए कड़े निर्देश दिया। साथ ही गम्भीर किस्म के अपराधों, मर्ग की नियमित विवेचना कर अंतिम निष्कर्ष पर पहुँचने के कड़े निर्देश देते हुए इस के लिए समयावधि निश्चित की गई। वहीं एसपी ने परेड में लगे समस्त कर्मचारियों को उत्साह वर्धन के लिए पुरस्कृत किया। थाना परिसर में भ्रमण कर नए कर्मचारी बैरिक बनने के स्थान का चयन किया गया। अंत में सभी कर्मचारयों के व्यक्तिगत समस्याओं को सुना गया। थाने का समग्र कार्य और कार्रवाईयां क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी पाई गई।