जितनी अपडेटेड सूची होगी और सही सूची होगी उतनी ही हो पाएगी निगरानी
सिंगरौली – कलेक्टर के.व्ही.एस चौधरी ने 1052 लोगों को किया होम क्वॉरेंटाइन किया है।सभी स्थानीय निकाय नगर निगम (वार्ड वॉर) एवं जनपद पंचायत (ग्राम पंचायत वार) हर दिन होम क्वॉरेंटाइन किए गए व्यक्तियों की सूची अपडेट करके ग्रुप में सुबह 11:00 बजे तक प्रस्तुत करना है।इसमें जो संबंधित ग्राम पंचायत या नगर निगम वार्ड में बाहर से प्रवेश किया है, उस व्यक्ति का नाम जोड़ना है, पूरा घर को होम क्वॉरेंटाइन करना है।. इस सूची में जिन व्यक्तियों ने इस जिले से पास जारी करा कर जिले में प्रवेश किया है, उन लोगों को भी जोड़ना है।यदि जिले के बाहर से कोई व्यक्ति किसी घर में प्रवेश करके वापस चला भी गया, तब भी उस पूरी घर को होम क्वॉरेंटाइन सूची में जोड़ना है।
जिन लोगों ने 14 दिन पूर्णता कंप्लीट कर लिया उनका नाम हटाना है।इस प्रकार हर दिन होम क्वॉरेंटाइन अपडेटेड सूची सब के मोबाइल में होना चाहिए। इसके लिए जिला स्तर के कंट्रोल रूम के प्रभारी कर्मचारी, नगर निगम एवं जनपद पंचायत के कंट्रोल रूम सभी लोग जिम्मेदार है। जितनी अपडेटेड सूची होगी और सही सूची होगी उतनी ही निगरानी हो पाएगी। इस के पश्चात 9-10 बजे स्थानीय निकाय के कर्मचारी, 1-2 बजे महिला बाल विभाग विकास के कर्मचारी 4-5 बजे राजस्व विभाग के कर्मचारी, रात को 8-9 बजे पुलिस विभाग के कर्मचारी इसी सूची के अनुसार घर भ्रमण करके वेरीफाई करेंगे।एनसीएल, एनटीपीसी जैसे परियोजनाओं में भी अपनी रहवासी कॉलोनी के इसी प्रकार सूची होना चाहिए। उनको भी इसी प्रकार अपडेट करके वेरीफाई करते रहना है।