सिंगरौली 17 अप्रैल। जिले में करीब एक सप्ताह से कोविड-19 के दूसरी लहर पर नियंत्रण पाने के लिए जिला प्रशासन सख्त कदम उठाते हुए लॉकडाउन कर चुका है। बीच में गुरूवार व शुक्रवार को करीब 48 घण्टे के लिए अनलॉक किया गया था। शुक्रवार की रात 8 बजे के बाद फिर से लॉकडाउन कर दिया गया। ताकि कोरोना वायरस के आंकड़े में कमी आये। बावजूद इसके रोजाना कोरोना के आंकड़े शतक को पार कर दे रहा है। चौबीस घण्टे में कोरोना के 174 नये मरीजों के मिलने से हड़कम्प मच गया है। अब यह आंकड़ा 3242 के पार पहुंच गया है। वही कोरोनावायरस से 1 की अकाल मौत भी हो गई है मौत का आंकड़ा अब तक 35 तक पहुंच चुका है.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एनके जैन ने शुक्रवार की रात करीब 10.15 बजे कोविड-19 डेली मीडिया हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। जारी बुलेटिन के अनुसार कोरोना पॉजीटिव के 174 नये व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं। अब तक कोरोना वायरस से 3242 व्यक्ति संक्रमित हो चुके हैं। वहीं आज 15 लोगों ने इस जंग को जीता भी है। स्वस्थ्य होने वाले व्यक्तियों का आंकड़ा 2209 है। वहीं अभी 998 व्यक्ति इस वैश्विक महामारी से संघर्ष कर रहे हैं।