गर्मियों में अधिकतर लोग तरबूज (Watermelon Benefits) का खाना पसंद करते हैं। यह रसीला फल आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में असरदार होता है। वहीं, इससे गर्मियों में होने वाली समस्याएं जैसे- पेट दर्द, डिहाइड्रेशन इत्यादि को कम कर सकता है। इतना ही नहीं, गर्मियों में तरबूज का सेवन करने से आपको भूख नहीं लगती है, जिससे आपके शरीर का वजन कम हो सकता है। इसके अलावा तरबूज (watermelon in hindi) के कई फायदे हैं। आज हम इस लेख में तरबूज के फायदों के बारे में जानेंगे।…..
गर्मियों में तरबूज हर किसी का पसंदीदा फल होता है। तरबूज खाने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होती है। तरबूज वजन घटाने में भी काफी मदद करता है। तरबूज में लगभग 90% पानी होता है जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। तरबूज एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल से भी भरपूर होता है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना तरबूज जरूर खाएं। आप तरबूज का रस या अन्य व्यंजन भी खा सकते हैं। लाल, मीठा और रसदार तरबूज
तरबूज हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। यह दिल को स्वस्थ रखता है और पाचन में भी सुधार करता है। जो लोग बहुत अधिक तरबूज खाते हैं उनके बाल और त्वचा भी स्वस्थ होती है। जानिए तरबूज खाने के फायदे।
Poonam Pandey ने यह कहक उतार दिए कपड़े.. कैमरे के सामने ही सबको कर दिया शर्मिंदा,देखें Video
1- वजन घटाएं- तरबूज खाने से वजन कम होता है। तरबूज भले ही एक मीठा फल है, लेकिन इसमें बहुत कम कैलोरी होती है। डाइटिंग करने वाले लोगों को तरबूज खाने की सलाह दी जाती है। तरबूज खाने से पेट जल्दी भरता है और पाचन में सुधार होता है। वजन घटाने के लिए तरबूज सबसे अच्छा फल है।
2- शरीर को हाइड्रेट रखें- तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में गर्मियों में तरबूज का सेवन करने से डिहाइड्रेशन की पूर्ति की जा सकती है। तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखता है। गर्मियों में तरबूज खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। आपको तरबूज का सेवन रोजाना करना चाहिए।
3- ब्लड प्रेशर को रखें कंट्रोल- तरबूज के सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियां कम होती हैं। तरबूज में भरपूर मात्रा में पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। तरबूज में लाइकोपीन एंटीऑक्सीडेंट होता है जो आपको हृदय रोग से बचाता है। इससे ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और ब्लड क्लॉटिंग का खतरा कम हो जाता है।
4- दिल को स्वस्थ रखना- आजकल दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है। बहुत कम उम्र में लोगों को दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा होता है। ऐसे में तरबूज का सेवन करने वालों का दिल लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। तरबूज में लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट दिल को स्वस्थ रखता है।
5- पाचन में सुधार- गर्मी में पेट की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में आपको तरबूज जरूर खाना चाहिए। तरबूज में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ और मजबूत रखता है। पेट को स्वस्थ रखने के लिए आपको रोजाना तरबूज खाना चाहिए।
6- बालों और त्वचा को रखें स्वस्थ- तरबूज खाने से बाल और त्वचा भी स्वस्थ रहती है। इसमें विटामिन सी और विटामिन ए होता है। जिससे कोलेजन बनता है और आप लंबे समय तक जवान बने रहते हैं। तरबूज खाने से त्वचा मुलायम होती है इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए कोशिकाओं की मरम्मत करता है।