सिंगरौली – समाज दलगत राजनीति से ऊपर है इसलिए बीजेपी का जनमत के आधार पर नगर निगम का संकल्प पत्र होगा। उक्त बातें प्रदेश के उपाध्यक्ष कांत शीर्ष देव सिंह “राजकुमार” ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। श्री सिंह ने कहा कि समाज के प्रबुद्धजन राजनीति से ऊपर उठकर विकास के लिए सोचते हैं। भाजपा हमेशा विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए भाजपा विकास के मामले में दलगत राजनीति से परे होकर काम करती है। सिंगरौली के विकास में यहां के प्रबुद्धजन की सहभागिता हो, इसके लिए नगरीय निकाय में बनने वाला संकल्प पत्र सुझाव के आधार पर बनेगा। संकल्प पत्र के लिए सुझाव आना शुरू हो गए हैं। आने वाले सुझावों के आधार पर अगले 5 सालों तक शहर का विकास होगा।
ये बातें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कान्त देव सिंह ने प्रेस कान्फ्रेस के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विरेन्द्र गोयल की मौजूदगी में कहीं। प्रदेेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि आज समाज के लोग प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में हैं। क्षमता की कोई कमी नहीं है। सिंगरौली के विकास के लिए आप आगे आएं। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के बेहतर विकास में प्रबुद्ध जनों की सहभागिता हो इसके लिए भाजपा आमजन के सुझाव के आधार पर नगरीय निकाय का घोषणा पत्र संकल्प पत्र के रूप में तैयार करेगी।
हम मिलकर जिले को मॉडल शहर बनायेंगे
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने शहर विकास को लेकर कहां की रिंगरोड बाईपास,मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल,कोल परिवहन का रोड मैप तैयार कर शहर का विकास किया जाएगा। गनियारी में चल रहे एक्सप्लोसिव कंपनियों के सवाल पर प्रदेश उपाध्यक्ष कांत शीर्ष देव सिंह ने कहां की बहुत जल्द ही एक्सप्लोसिव कंपनियों को शहर दूर शिफ्ट किया जाएगा। श्री सिंह ने उपस्थित पत्रकारों को बीजेपी की नीतियों से अवगत कराते हुए कहां की सिंगरौली में विकास की अपार संभावनाएं हैं। इन्हें मूर्त रुप देने के लिए शहर के सभी प्रबुद्ध जन आगे आये। उन्होंने कहा कि सिंगरौली प्रदेश में एक मॉडल शहर बनेगा। सुन्दर स्वच्छ नगर पालिका बनाने का संकल्प लें। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल भाजपा प्रवक्ता भारतेन्दू पांडे, वरिष्ठ नेता वशिष्ट पांडे, रामनिवास शाह, प्रवीण तिवारी, विक्रम सिंह चंदेल मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
1 Comment
Hey very nice web site!! Man .. Excellent .. Amazing .. I will bookmark your site and take the feeds also…I’m happy to find a lot of useful info here in the post, we need develop more strategies in this regard, thanks for sharing. . . . . .