सिंगरौली 4 जनवरी। एनसीएल परियोजना जयंत के सीडब्ल्यूएस कॉलोनी व नेहरू चिकित्सालय में कार्यरत मेडिकल ऑफीसर महिला चिकित्सक कोरोना पॉजीटिव मिली है। खबर लगती नेहरू चिकित्सालय की कई डॉक्टरों की सांसे अटक गई तो वही डॉक्टर के संपर्क में आए लोगों मे कॉन्टैक्ट हिस्ट्री जुटाई जा रही है। फिलहाल महिला डॉक्टर को होम आइसोलेट कराया गया है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 2 पहुंच गयी है।
जानकारी के मुताबिक सीडब्ल्यूएस जयंत डी-8 निवासी एक 26 वर्षीय महिला चिकित्सक कोरोना पॉजीटिव मिली है। उक्त युवती नई दिल्ली से आज ही आयी है। हालांकि उसने कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए ट्रूनाट से परीक्षण कराया। ट्रूनाट टेस्ट के दौरान वह कोरोना पॉजीटिव मिली है। जिससे एनसीएल में हड़कम्प मच गया है। इसके पूर्व कल एक सीआईएसएफ का जवान पॉजीटिव मिला था। सीएमएचओ के डेली मीडिया हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 8807 व्यक्ति पॉजीटिव मिले हैं। वहीं 85 लोग काल के गाल में समा गया है। आज तक कुल 8720 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। एक्टिव कंटनमेंट एरिया की संख्या 2 है।