https://youtu.be/nQN13zJUVT8
पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ-बाघिन अठखेलियाँ करते कैमरे में हुई कैद
बाघिन पी 251 का जलवा बरकरार
पन्ना —बाघ-बाघिन 251 अपनी शावक के साथ अठखेलियां करती हुई प्रतिदिन पर्यटकों को लुभा रही है,इतना ही नहीं पन्ना टाइगर रिजर्व में इस समय बाघ बाघिन के साथ-साथ भालू का भी दीदार होने लगा हैं।हमेशा रात में दर्शन देने वाले भालू अब दिन में भी टाइगर रिजर्व के अंदर आसानी दिखने लगे हैंयहां भ्रमण के दौरान पर्यटकों को पक्का गढ़ा इलाके में भालू आसानी से स्वच्छंद विचरण करते देखे जा सकते हैं। इसी प्रकार से 3 तेंदुए भु रेंज में दिखे। बाघ और तेंदुए दिखाई देने से पर्यटकों में प्रसन्नता देखी गई।पर्यटकों के अनुसार, एक बाघिन और उसके शावक को लोगों ने सुबह पक्का गढ़ा इलाके में देखा। पन्ना टाइगर रिजर्व में ही तीन अलग-अलग स्थानों पर पर्यटकों ने तेंदुए भी देखे। पर्यटकों के अनुसार आज का टूर सफल रहा है। यहां की मनमोहक वादिया उन्हें खूब भाती हैं।