सिंगरौली। सरई तहसील से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम महरैल महुआरी में एक युवती और एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक शुक्रवार की सुबह युवती के घर गया हुआ था, जिसे आसपास के लोगों ने देख लिया था। परिजनों के डर से जहां युवती ने शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे फांसी लगा ली, वहीं युवक भी गायब था, जिसका शुक्रवार को लड़की के घर से करीब एक किलोमीटर दूर सुबह महुआ के पेड़ से झूलता हुआ शव मिला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार अमर सिंह पिता मनी सिंह उम्र- 21,महरैल गांव निवासी व हीरावती छविलाल सिंह उम्र- 19,साजापनी निवासी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन घर वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया। प्रेमी जोड़ों को डर था कि कहीं उनकी शादी अलग अलग जगह ना हो जाए। जहां प्रेमी युवक लड़की के गांव पहुंच घर से कुछ दूर महुआ के पेड़ मे एक साथ फांसी के फंदे में झूल कर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद दोनों प्रेमी जोड़ों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सरई थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि प्राथमिक तौर पर यह घटना प्रेम प्रसंग का लग रहा है लेकिन पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस शव को फंदे से निकाल लेते हुए पंचनामा तैयार कर रही है जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाएगा।