अशोक नगर — वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की लड़ाई लड़ रहे योद्धाओं का जिला प्रशासन के साथ अशोक नगर पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने पुष्प वर्षा कर सम्मान किया। रविवार को जिला अस्पताल में कोरोना योद्धाओं का पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी, अशोकनगर कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा एवं गुना सांसद डॉक्टर के पी यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी ने पहुंचकर सभी कोरोना योद्धाओं का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया।
पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने जिला अस्पताल में कोरोना योद्धाओं के सम्मान के दौरान डॉक्टर,पैरामेडिकल स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि आज आप डॉक्टर्स की बजह से ही हम ग्रीन जोन में है और जिस तरह से आप कोरोना से लड़ रहे है सभी डॉक्टरों ने मानवता के लिए अनूठी मिसाल पेश की है। आज सभी डॉक्टर निडर होकर सेवा कर रहे है, जो अपने घर परिवार की परवाह ना करते हुए 24 घंटे अस्पताल में सेवाएं दे रहे है। जिनकी वजह से हम अभी सुरक्षित महसूस कर रहे है। हम सभी कर्मवीर कोरोना योद्धाओं को ह्रदय से अभिनंदन एवं बंदन करते है। श्री जज्जी ने सभी डॉक्टर्स ओर पैरामेडिकल स्टाफ का पुष्प वर्षा कर उत्साह वर्धन किया।