बड़वानी। बड़वानी जिले में शुक्रवार को मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी सहित 16 नए कोरोना संक्रमित मिलने से कुल मरीजों का आंकड़ा 942 हो गया है। इनमें राज्यसभा सदस्य डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी की पॉजिटिव रिपोर्ट शामिल हैं। वहीं वर्तमान में कोरोना संक्रमण के 207 एक्टिव मरीज हैं। जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री जुटाने में लगा है।
बता दें कि राज्यसभा सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिजनों को होम क्वारंटाइन किया गया है। वही उनके निवास क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने इस बात की पुष्टि कर दी है। कलेक्टर ने कहा राज्यसभा सदस्य के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों की माने तो राज्यसभा सदस्य से मिलने वालों में कई बड़े नेताओं के नाम भी बताए जा रहे हैं।
2 Comments
Useful information. Fortunate me I found your site accidentally, and I am stunned why this accident didn’t came about earlier! I bookmarked it.
Valuable information. Lucky me I found your website by accident, and I am shocked why this accident did not happened earlier! I bookmarked it.