बरगवां,बैढऩ में भाजयुमो जिलाध्यक्ष का हुआ गर्मजोशी से अभिनंदन,बरगवां से लेकर बैढऩ तक भाजपा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का जगह-जगह हुआ स्वागत
सिंगरौली 9 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह परमार के बरगवां प्रथम आगमन पर आज बुधवार को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का भी स्वागत हुआ। स्वागत समारोह कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल भी मौजूद थे।
बरगवां नगर के प्रथम आगमन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह का स्वागत करने भाजयुमो कार्यकर्ताओं का जन शैलाब उमड़ पड़ा। वहीं भाजपा किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी खुली जीप के रथ पर सवार थे। जिनका भी गर्मजोशी से आमजनों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया। बुधवार की दोपहर 12 बजे कार्यकर्ताओं की रैली ओडग़ड़ी ग्राम के चूना भट्टा से प्रारंभ होकर बरगवां बाजार पहुंची। जहां विधायक रामलल्लू बैस, सुभाष वर्मा, जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल, जिला मंत्री विनोद चौबे, संदीप शुक्ला सहित सैकड़ों की तादात में भाजपा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का स्वागत करने लगे। इस दौरान भाजयुमो का स्वागत रैली चमेली मोड़, परसौना, नौगढ़, कचनी, माजनमोड़, बिलौंजी, बैढऩ होते हुए विन्ध्यनगर कार्यालय पहुंची। इस दौरान जगह-जगह आतिशबाजी भी की गयी। स्वागत रैली के काफीले में सैकड़ों की तादात में वाहन शामिल थे। वहीं हजारों कार्यकर्ता स्वागत रैली में मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद स्वागत रैली का समापन हुआ।
पार्टी का विस्तार और व्यापक होगा: वीरेन्द्र गोयल
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने सर्वप्रथम समस्त मोर्चाध्यक्षों को अपनी आत्मीय बधाई प्रेषित की और कहा कि सभी नवनियुक्त मोर्चों के अध्यक्ष और उनकी होने वाली नवगठित टीम के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वर्ग के प्रत्येक जन तक पहुंचेगी तथा पार्टी का विस्तार और व्यापक होगा। जिलाध्यक्ष ने अभिनंदन यात्रा में शामिल समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि आगामी समय में निश्चित ही अपने कार्यकर्ताओं और समस्त मोर्चा की टीम के साथ भारतीय जनता पार्टी मप्र प्रदेश में पुन: अपना परचम लहरायेगी। विधायक रामलल्लू वैश्य समेत समस्त पदाधिकारी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को अपनी मंचीय शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ अपना उद्बोधन दिये।
इनकी रही मौजूदगी
स्वागत समारोह कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल, सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस, देवसर विधायक सुभार्ष वर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता रामनिवास शाह, पूर्व विधायक राजेन्द्र मेश्राम, पूर्व मेयर प्रेमवती खैरवार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद चौबे, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष परवेज अहमद सिद्दीकी, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष कमलेश बैस, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल के अलावा भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।