भोपाल में सिंगरौली की बीडीएमएस की महिला डॉक्टर ने भोपाल में खुद के घर में अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार शाम उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया था। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लेडी डॉक्टर के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने आत्महत्या के लिए खुद को ही जिम्मेदार बताते हुए किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया था। घटना की जानकारी परिजन को दे दी गई है। आज सुबह उनके परिजन भोपाल पहुंच गए थे। परिजन की उपस्थिति में पीएम कराया जाएगा। साथ ही उनके बयान दर्ज किए जाएगे।मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित सागर रॉयल विला कॉलोनी का मामला है।
मिली जानकारी के अनुसार सिंगरौली कें बैढ़न की रहने वाली 29 साल की सुधाश्री सोनी पिता कैलाश वर्मा ने आरकेडीएफ कॉलेज से BDMS किया था। सुधाश्री भोपाल में सागर, रॉयल विला के फ्लैट में किराए से रहती थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और कमरे में दाखिल हुई, तब तक डॉक्टर की मौत हो चुकी थी. डॉक्टर एक किराए के फ्लैट में निजी क्लीनिक में प्रैक्टिस कर रही थी। रविवार शाम को क्लिनिक नहीं पहुंचने पर डॉक्टर और स्टाफ घर पहुंचा था। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि सुधाश्री शक्ति नगर में किसी डॉक्टर के पास प्रैक्टिस कर रही थीं।
मौके से मिला सुसाइड नोट पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है लेकिन लेडी डॉक्टर सुधाश्री ने आत्महत्या के लिए खुद को ही जिम्मेदार बताते हुए किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं। उन्होंने एक जगह एक युवक का जिक्र करते हुए आई लव यू लिखा है।पड़ोसियों ने बताया कि सुधाश्री यहां करीब 5-6 साल से रह रही थी। वह काफी सौम्य व रिजर्व नेचर की थी। इतने साल रहने के बाद भी उसने सामने वाले फ्लैट में लोगों से बात नहीं की। हालांकि लोगों का कहना है कि सुधाश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं।
पुलिस ने तोड़ा दरवाजा स्टाफ ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े 7 बजे तक क्लिनिक नहीं पहुंचीं, तो डॉक्टर ने उन्हें फोन लगाया।कई बार फोन लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, तो डॉक्टर अपने स्टाफ के साथ सुधाश्री के फ्लैट पर पहुंचे। उन्होंने पड़ोसियों की मदद ली। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन जवाब नहीं दिया। पड़ोसियों ने सुधाश्री के पिता से बात करने के बाद उनकी सलाह से पुलिस को बुलाया।मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा। अंदर पहुंचने पर सुधाश्री एक दुपट्टे के फंदे पर लटकी मिलीं। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
रूस में भाई, पिता सेवानिवृत्त शिक्षक
पड़ोसियों का कहना है कि सुधाश्री का रूस में एक भाई है। पिताजी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। सुधाश्री सुबह करीब साढ़े नौ बजे क्लीनिक जाती थीं। दोपहर करीब 2 बजे आने के बाद शाम को दोबारा क्लीनिक जाती थी तो फिर फ्लैट में वह रात को ही वापस आती थी। माता-पिता भी दो-तीन महीने में एक बार मिलते आया- जाया करते थे। वह भी किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। पड़ोसियों ने कहा कि आज तक उन्होंने किसी को नहीं बताया कि उनकी बेटी अकेली है, ध्यान रखना। पूरा परिवार रिजर्व नेचर का था वह फ्लैट रहने वाले पड़ोसियों से ना के बराबर ही बातचीत करती थी।