हिंदू लड़के के प्यार में पागल मुस्लिम लड़की ने रीवा से भागकर शादी रचाई
सिंगरौली — प्रेम ने एक बार फिर दीवानगी की हदें लांघ दी है। इस बार मजहब की दीवार तोड़ते हुए हिंदू लड़के के प्यार में पागल हुई मुस्लिम लड़की ने रीवा से भागकर सिंगरौली में शादी रचाई है। ताजा मामला बरगवां का है, जहां धर्म बदलकर मुस्लिम से हिंदू बनी युवती ने पसंद का जीवन साथी चुना। मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने वाली युवती परवनी रीवा के एक गांव की रहने वाली है। जबकि उसका पति आकाश सिंगरौली के डगा का निवासी है। दुर्घटा मंदिर में हुई इस शादी की पूरे इलाके में चर्चा है। वर पक्ष की ओर से लड़के के परिवार वाले इस शादी का विरोध कर रहे है तो वही लड़की पक्ष इस शादी पर ऐतराज है।
सूत्रों ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों एक-दूसरे को करीब दो साल से जानते थे। इसी दौरान उनके बीच पहले दोस्ती हुई और फिर उनके बीच प्यार हो गया। बीते दिन रीवा की रहने वाली परवीन अपने घर से भागकर सिंगरौली के डगा निवासी आकाश के घर पहुंच गई। इसके बाद दोनों की हिंदू रीति-रिवाज के साथ दुर्घटा मंदिर में शादी कर ली। जानकारी के मुताबिक हिंदू लड़के से शादी रचाने के बाद परवीन अब शालिनी कुमारी बन गई है। मजहब की दीवार तोड़कर एक-दूसरे के संग सात फेरे लेने के बाद यह प्रेमी जोड़ा अब काफी सुकून महसूस कर रहा है। इनके बीच पहले दोस्ती फिर प्यार हुआ तो धर्म-संप्रदाय के बंधन को दोनों ने तोड़ फेंका। रीवा के की रहने वाली इस मुस्लिम लड़की ने सिंगरौली के डगा के रहने वाले हिंदू लड़के आकाश से शादी कर मिसाल कायम कर दिया।