ग्वालियर- बुधवार की सुबह गिरवाई में पहाड़ी पर एक महिला निर्वस्त्र अचेत अवस्था में पड़ी मिली। महिला के हाथ और पेट पर चाकू के घाव के निशान मिले हैं दोनों पैर की हड्डियां टूटी हुई है घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल महिला को अस्पताल पहुंचाया महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है लेकिन उसने अपने साथ हुई हैवानियत की जो कहानी सुनाई सुनने वाला सन्न रह गया।
मिली जानकारी के मुताबिक वृद्ध महिला को चाकू अड़ा कर पनिहार के जंगलों में ले जाकर हलवाई और उसके साथी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब महिला ने विरोध किया तो महिला के साथ मारपीट कर दी । महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जंगल से लाकर अस्पताल में भर्ती कराया । पुलिस ने महिला की शिकायत पर हलवाई और उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र के आपागंज में निवास करने वाली 60 वर्षीय महिला पूड़ी बेलने का काम करती है हलवाई कल्लू उसे पूड़ी बेलने के बहाने अपने एक साथी के साथ ले गया था और पनिहार के जंगलों में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया रात भर बंधक बनाकर रखा सुबह महिला के साथ मारपीट की और तम तम चढ़ा कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जब ग्रामीणों ने महिला को देखा तो ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस ने पूछताछ की तो महिला ने अपने साथ हुई घटना की आपबीती पुलिस को बताई पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी कल्लू हलवाई और उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया और आरोपी कल्लू हलवाई को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे साथी की तलाश पुलिस कर रही है