रीवा – जिले में 30 जुलाई से सभी तहसीलों में वर्षा का क्रम जारी था। जिले में लगातार वर्षा के कारण कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिले में एक अगस्त को दोपहर एक बजे के बाद वर्षा का जोर घट गया है। वर्षा कम होने के कारण नदी-नालों का जल स्तर सामान्य हो गया है। जिले में 2 अगस्त को 36.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दिन तहसील सेमरिया में 75 मि.मी., सिरमौर में 65 मि.मी. तथा जवा में 45 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। जिले में एक जून से अब तक 618.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
इस संबंध में अधीक्षक भू-अभिलेख जीपी सोनी ने बताया कि जिले में एक जून से अब तक तहसील रीवा हुजूर में 641.3. मि.मी., रायपुर कर्चुलियान में 458.4 मि.मी., गुढ़ में 714 मि.मी., सिरमौर में 513.8 मि.मी., त्योंथर में 629 मि.मी., मऊगंज में 666.6 मि.मी., हनुमना में 911.8 मि.मी., सेमरिया में 597 मि.मी., मनगवां में 510, जवा में 604 मि.मी. तथा नईगढ़ी तहसील में 559 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 514.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। रीवा जिले की वार्षिक औसत वर्षा 1044.6 मि.मी. है।