विन्ध्य न्यूज़ रीवा। भाजपा के अंदरखाने की गुटबाजी बीते दिनों खुलकर देखने को मिली। इसे लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का बाजार गर्म रहा। दरअसल भाजपा और भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष के बीच गुटबाजी चरम पर चल रही है। अभी तक यह गुटबाजी अंदरखाने ही चल रही थी। जिलाध्यक्ष के रूप में #डॉ.अजय सिंह का चयन होने के कुछ ही दिनों में खुलकर सतह पर आ गई।
पहले भी नेताओं के आपसी मतभेद सामने आते रहे हैं लेकिन संगठन के स्तर पर सब कुछ निपटा लिया जाता था। हाल ही में भाजपा के नए जिला अध्यक्ष के रूप में डॉ. अजय सिंह का चयन हुआ है। इस चयन के बाद से संगठन में एक नई लकीर खिंचती जा रही है।
अब तक पुराने नेता जो हाशिए पर थे वह सक्रिय होते नजर आ रहे हैं तो एक प्रमुख धड़े ने अपने हिसाब से काम शुरू कर दिया है। #नीम चौराहा से #करहिया मंडी तक जाने वाले मार्ग का पूर्व मंत्री #राजेन्द्र शुक्ला ने भूमिपूजन किया तो पहले विपक्ष ने सवाल उठाए कि लॉकडाउन के बीच यह सब करने की क्या जल्दबाजी थी। अब उस शिलापट्टिका को लेकर चर्चा है जिसमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष का नाम है लेकिन जिला अध्यक्ष का नाम नहीं है।
नीम चौराहा में बन रही एक रोड का मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने भूमि पूजन किया। इस दौरान सेमरिया के विधायक केपी त्रिपाठी भी थे। शिलापट्टिका में सांसद जनार्दन मिश्रा, वार्ड सात के पार्षद शिवदत्त पाण्डेय, वार्ड आठ के पार्षद रमाकांत पाण्डेय, वार्ड नौ के पार्षद सतीश सिंह के साथ ही भाजपा के अटल मंडल अध्यक्ष शेखर सचदेवा का नाम था। चर्चा का प्रमुख विषय शेखर सचदेवा का नाम ही है। क्योंकि यदि मंडल अध्यक्ष का नाम हो सकता है तो जिला अध्यक्ष का क्यों नहीं। अब लोग चुटिया लेते हुए कह रहे हैं जिलाध्यक्ष से क्या मंडल अध्यक्ष से बड़ा होता है !
सोशल मीडिया पर कांग्रेसियों ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि अब तक कांग्रेस को बदनाम करने वाले देख लें तमाशा, बीजेपी कई गुटों में बढ़ चुकी है आने वाले समय में बहुत कुछ देखने को मिलेगा। कुछ ने तो भाजपा के जिला अध्यक्ष के पिता के साथ निगम के अधिकारियों द्वारा अभद्रता किए जाने पर नेताओं ने अधिकारियों का पक्ष लिया था उस घटना का भी जिक्र किया जा रहा है।
4 Comments
I gotta favorite this internet site it seems very useful very beneficial
Some genuinely nice and useful information on this site, too I conceive the design holds superb features.
whoah this blog is great i love studying your articles. Keep up the great paintings! You understand, many individuals are hunting around for this info, you could help them greatly.
Hello my family member! I want to say that this post is awesome, nice written and come with approximately all important infos. I would like to peer more posts like this.