सतना। नगर निगम द्वारा बनाया गया मछली मार्केट यूं तो केवल मछली,मुर्गा व बकरे के मांस बेचने के लिए अधिकृत किया गया है लेकिन इसकी आड़ में बड़े पशुओं को काट कर बेंचा जा रहा है। सूत्रों की माने तो इस घटिया कारनामें को अंजाम देने में बीजेपी नेता यूनुस कुरैशी को प्रमुख कर्ताधर्ता बताया जाता है,जिसने गत वर्ष एक स्लाटर हाउस की अनुमति नगर निगम से येन-केन-प्रकारेण प्राप्त कर ली थी और यह अनुमति तत्कालीन नगर निगम सहायक आयुक्त नीलम तिवारी ने अपने अधिकारिता क्षेत्र के दायरे से बाहर आकर प्रदान कर दी थी लेकिन जनता के आक्रोष को देखते हुए तत्कालीन निगमायुक्त अमनवीर सिंह ने सहायक आयुक्त नीलम तिवारी को बतौर सजा उनका प्रभार छीन कर दिया था।
हैरानी की बात यह है कि भाजपा नेता यूनुस कुरैशी इनको केवल एक ही दुकान आबंटित है लेकिन शेष दुकानों का भी अनावश्यक उपयोग हो रहा है। जिससे भारी राजस्व की हानि नगर निगम कोे हो रही है। नगर निगम को शेष दुकानों में अपना ताला लगा देना चाहिए। सू़त्रों द्वारा बताया जा रहा है कि बिना किसी चिकित्सक के परीक्षण के बिना ही पशुओं का मांस बतौर बीमारी परोसा जा रहा है। यह काम अल सुबह सुबह ही संपन्न हो जाता है जिसका मौका मुआयना आवश्यक है। एक बार पुनः विहिप,बजरंग दल,गरीब सेना तथा अन्य सामाजिक संगठन मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। निगम प्रशासन व जिला प्रशासन को इस ओर गंभीरता से कदम उठाते हुए आवश्यक कार्यवाही करनी होगी नहीं तो जनता का आक्रोश बढ़ता ही जायेगा।