पात्र शासकीय सेवकों को शीघ्र दी जाए पदोन्नति : मुख्यमंत्री श्री चौहान,सिर्फ निर्देश जारी करना काफी नहीं, बताएं क्या कार्य हुआ,मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सामान्य प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की
भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के सभी विभागों के शासकीय कर्मचारियों को पात्रता अनुसार शीघ्र पदोन्नति दी जाए। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग बिना विलंब के नियमानुसार सर्वसम्मत हल निकालकर कार्रवाई करे। अब इस कार्य में और अधिक विलंब नहीं होना चाहिए।
दो समुदायों के बीच विवाद के बाद पुराने भोपाल का ऐसा हुआ हाल, अब वकील की हो गई पिटाई
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारी यह न लिखे कि निर्देश जारी किए गए, यह बताएं कि क्या कार्य हुआ है। केवल कनिष्ठ कार्यालय को निर्देश जारी करना वरिष्ठ कार्यालय का दायित्व नहीं है। कार्य सुनिश्चित कराना भी जरूरी है।मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में सामान्य प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार, प्रमुख सचिव श्री मनोज गोविल, प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी आदि उपस्थित थे।
MP पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी,जल्द मिलने जा रहा ये बड़ा लाभ
प्रदेश के बाहर प्रदेश की संपत्ति पर न हो कब्जे मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि मध्यप्रदेश की अन्य प्रदेशों में स्थित सम्पत्तियों की नियमित रूप से देखरेख की जाए तथा उन पर कब्जे न हों, इसका ध्यान रखा जाए। बताया गया कि आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के रोडमैप की अनुशंसा के अनुरूप मध्यप्रदेश लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग का गठन कर लिया गया है।
45 साल पुरानी व्यवस्था बदलेगी, सरकारी बाबू बनना है तो ये योग्यता जरूरी है
हर शासकीय कर्मचारी हो आई.टी. में दक्ष मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हर शासकीय कर्मचारी को सूचना तकनीकी में दक्ष होना जरूरी है। इसके लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाए।
सेवानिवृत्ति पर हो स्वत्वों का एकमुश्त भुगतान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि सभी शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्ति पर उनके सभी स्वत्वों का एकमुश्त भुगतान सुनिश्चित किया जाए। यह कर्मचारी कल्याण का प्रमुख बिन्दु है।
MP में 30 लाख 65 हजार रूपए के नकली नोट जब्त,मामा-भांजे सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
प्रदेश में लागू हो ई-ऑफिस प्रणाली मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि प्रदेश में ई-ऑफिस प्रणाली प्रारंभ की जाए। सर्वप्रथम मंत्रालय में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जाए। इसके लिए टाइम बाउण्ड कार्यक्रम बनाएं तथा आवश्यक प्रशिक्षण दें। मंत्रियों, विधायकों को भी इस संबंध में प्रशिक्षण दिया जाए। शासकीय सेवकों की सेवा पुस्तिकाओं के डिजिटलाइजेशन का कार्य भी शीघ्र पूर्ण किया जाए।
900 से ज्यादा शिक्षक हुए फेल तो शिक्षा विभाग ने दिया अल्टीमेटम, शिक्षकों में मचा हड़कंप
समय पर मिले जाति, आय, मूल निवासी प्रमाण-पत्र मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि आवेदकों को जाति, आय, मूल निवास आदि प्रमाण-पत्र समय पर मिलना सुनिश्चित किया जाए। सामान्य प्रशासन विभाग सुपरविजन कर इस कार्य को सुनिश्चित कराए।
CM शिवजाज का बडा ऐलान,हर हाथ को मिलेगा हुनर,अब ऐसे
‘परफैक्ट’ हो सामान्य प्रशासन विभाग का कार्य मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि सामान्य प्रशासन विभाग शासन का अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग है। यह अन्य विभागों के कार्य का सुपरविजन भी करता है। इसका कार्य ‘परफेक्ट’ होना चाहिए।
काल बना डंपर : फुटपाथ पर सो रहे 20 लोगों रौंदा,15 मजदूरों की मौत
1 Comment
Aw, this was a very nice post. In idea I want to put in writing like this moreover – taking time and actual effort to make an excellent article… but what can I say… I procrastinate alot and not at all appear to get one thing done.