आर.बी.सिंह राज की कलम से…✍️ सीधी– केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए किसान विरोधी काले कानून के विरोध में दिल्ली के बॉर्डर पर पिछले 40 दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल एवं पूर्व मंत्री तथा सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल के नेतृत्व में 13 जनवरी को सीधी में किसानों मजदूरों का विशाल आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। आंदोलन को व्यापक एवं प्रभावी बनाने के लिए कल जिला कांग्रेस कमेटी सीधी की एक वृहद एवं अहम बैठक पार्टी कार्यालय जवाहर कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए किसान विरोधी काले कानूनों के विरोध में दिल्ली के विभिन्न सरहदों पर पिछले 40 दिनों से संघर्ष कर रहे अन्नदाता किसानों एवं मजदूरों के समर्थन में विशाल आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। इसी तारतम्य में 13 जनवरी को सीधी जिला मुख्यालय में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के नेतृत्व में विशाल आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन की रूपरेखा बताते हुए उन्होंने कहा कि जिले के सभी विधानसभाओं एवं ब्लॉकों से बड़ी संख्या में किसानों एवं मजदूरों को ट्रैक्टरों के साथ भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने बताया कि अजय सिंह राहुल एवं कमलेश्वर पटेल बड़ी संख्या में किसानों मजदूरों के साथ ट्रैक्टरों में बैठकर विशाल रैली के द्वारा आंदोलन के लिए नियत स्थान गांधी चौक स्थित पार्किंग स्थल पहुंचेंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष चिंतामणि तिवारी, आनंद सिंह चौहान ,वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह भदोरिया, देवेंद्र सिंह मुन्नू ,यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ,किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष राजबहोर जयसवाल, अल्पसंख्यक विभाग केअध्यक्ष अब्दुल समद , अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष अशोक कोरी, कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष राम सुमिरन सेन, सद्भावना प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह ,एनएसयूआई के अध्यक्ष दीपक मिश्रा ,ब्लॉक अध्यक्ष रामविलास पटेल ,डॉ महेंद्र तिवारी,अरविंद तिवारी संकट, अशोक सिंह, प्रदीप दीक्षित, संतोष तिवारी ,सुंदर सिंह वरकडे, सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने आंदोलन को व्यापक बनाने के लिए आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश दिए। बैठक का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भारत सिंह, विष्णु बहादुर सिंह, दान बहादुर सिंह ,श्रीरामा मिश्रा ,प्रदीप सिंह दीपू ,ज्ञानेंद्र द्विवेदी, अरविंद तिवारी ,हरिहर गोपाल मिश्रा, आनंद मंगल सिंह, राजकुमार सिंह, विनोद मिश्रा, कुमुदिनी सिंह, रूबी विदेश सिंह ,दया शंकर पांडे, ओंकार सिंह करचुली, पुष्पा सिंह चंदेल, माधुरी सिंह,रेखा सिंह, राजबली सिंह, जय सिंह, मनोज तिवारी, प्रकाश सिंह परिहार ,दिग्विजय सिंह राहुल ,आनंद सिंह ददुआ, विनोद विश्वकर्मा, संतोष जयसवाल, रोहित मिश्रा, श्रीनिवास साकेत ,रामप्यारे कुशवाहा ,अश्विनी सिंह परिहार, बृजेंद्र मणि अवधिया ,धीरेश सिंह, शशिकांत मिश्रा, पंकज सिंह, अरविंद सिंह रोशन ,नारायण सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह महेंद्र ,जगत भान यादव, अब्दुल मजीद खान, अनिल श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह नन्हे ,गेंदलाल कोल ,बृजेश पांडे , धर्मेंद्र चौधरी, संदीप उपाध्याय, मनोज सिंह, गोविंद गुप्ता, हल्के सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के पूर्व एवं जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के वर्तमान वरिष्ठ महामंत्री विष्णु बहादुर सिंह चंदेल के असामयिक निधन पर तथा किसान बिलों के खिलाफ आंदोलन कर रहे दिल्ली के बॉर्डर में 50 से अधिक किसानों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
इस नेता ने PM मोदी को बताया हिटलर,आरएसएस मुख्यालय और मोहन भागवत को उड़ाने की दी धमकी,सुनें
1 Comment
I?¦ve read a few excellent stuff here. Certainly value bookmarking for revisiting. I wonder how so much attempt you put to make this kind of magnificent informative website.