Bhopal News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश के उज्जैन से आगर मालवा पहुंची। जहां पर यह पद यात्रा स्काइलार्क प्रोटीन फैक्ट्री कैम्पस झालरा गांव होते हुए सुमरा खेड़ी ज्वाइंट तनौडिया गांव पहुंची। जहां दोपहर पदयात्रियों ने विश्राम किया। इसके पश्चात पदयात्रा आगर छावनी चौक पहुंची। जहां काशी बरदिया में यात्रा विश्राम किया गया है। इस यात्रा में सिंगरौली के कांग्रेसियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व गांधी चौपाल सिंगरौली के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में हर वर्ग के लोग सहभागिता निभा रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस भारत जोड़ो यात्रा से प्रदेश ही नही देश में बदलाव नजर आ रहा है।
सिंगरौली जिले के मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व गांधी चौपाल के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी,पूर्व महापौर रेनू साह, सचेतक कांग्रेस पार्षद दल रामगोपाल पाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक शाह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बालेंद्र वर्मा, पूर्व पार्षद एवं संभागीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सुदामा साकेत, पूर्व पार्षद सावित्री सिंह, पूर्व पार्षद राम सागर साह ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस सुषमा वर्मा, रामब्रिज कुशवाहा पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष विधानसभा सिंगरौली, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस मनोज शाह, जिला महामंत्री युवक कांग्रेस प्रभांशु दुबे, सिद्धनाथ साहू छोटेलाल साह सहित सिंगरौली से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन से आगर मालवा में शिरकत किया है।