भोपाल — मध्य प्रदेश में भाजपा की कार्यकारिणी में बदलाव का इंतजार खत्म हो गया है यह बदलाव साडे 4 वर्षों के बाद हुआ है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। लेकिन इससे सबसे बड़ा झटका सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को लगा है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम में सिंधिया के एक ही समर्थक मदन कुशवाहा को जगह मिली है। उन्हें प्रदेश मंत्री बनाया गया है।नरेंद्र सिंह तोमर के खास सिंगरौली के जिलाध्यक्ष रहे कांतदेव सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
बता दें कि कार्यकारिणी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दबदबा कायम हैं। प्रदेश कार्यकारिणी में 8 करीबी नेताओं को संगठन में पद मिला है। किसान मोर्चा के अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष भगत सिंह कुश्वाहा मुख्यमंत्री के उणङङकरीबी माने जाते हैं।संगठन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय और नरोत्तम मिश्रा की पसंद का ध्यान रखा गया है। इसके साथ ही संगठन और संघ में पैठ रखने वाले भी शर्मा की टीम में शामिल हैं। जबकि इस बार 2 उपाध्यक्ष और 3 प्रदेश मंत्री के पद बढ़ा दिए गए हैं। पिछली कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष और 9 प्रदेश मंत्री थे, लेकिन अब दोनों 12-12 हो गए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कार्यकारिणी में पार्टी के सभी दिग्गज नेताओं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के करीबियों को जगह देकर संतुलन बनाया है।कार्यकारिणी में संघ की पंसद को भी शामिल किया है. मंत्रिमंडल विस्तार में जिन वरिष्ठ विधायकों को उम्मीद थी कि उन्हें संगठन में जगह मिलेगी, लेकिन उनकी जगह नए चेहरों पर भरोसा किया गया है। पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला को कार्यकारिणी में नहीं लिया गया,लेकिन उनके करीबी राजेश पांडे को उपाध्यक्ष बनाया गया हे। इसी तरह पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, संजय पाठक और अजय विश्नोई भी जगह पाने में कामयाब नहीं हो सके।
पूर्व विधायक,कॉलेज चेयरमैन को छात्रा से छेड़छाड़ कर करना पड़ा महंगा,जमकर हुई पिटाई
कौन,किसका करीबी शिवराज सिंह चौहान के करीबी भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा, महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष सीमा सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि प्रदेश मंत्री राजेश पांडे, ललिता यादव,लता वानखेड़े, प्रभुदयाल कुश्वाहा भी मुख्यमंत्री के समर्थक माने जाते हैं।नरेंद्र सिंह तोमर के खास सिंगरौली के जिलाध्यक्ष रहे कांतदेव सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है।ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी ग्वालियर के मदन कुश्वाहा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।कैलाश विजयवर्गीय के करीबी जीतू जिराती और विधायक बहादुर सिंह सोंधिया प्रदेश मंत्री बने हैं।नरोत्तम मिश्रा के कोटे से मुकेश चौधरी को उपाध्यक्ष बनया गया है। हालांकि सांसद संध्या राय को उपाध्यक्ष बनाए जाने को लेकर कहा जा रहा है कि इन्हें संगठन में लेने के लिए नरोत्तम ने ही वीटो लगाया था।
ड्रग केस : मुच्छड़ पानवाला निकला करोड़पति,एनसीबी ने किया गिरफ्तार जानिए क्या है मामला
दो प्रवक्ताओं का प्रमोशन बीजेपी के दो प्रदेश प्रवक्ताओं रजनीश अग्रवाल और राहुल कोठारी को प्रमोशन मिला है। रजनीश संगठन महामंत्री,सुहास भगत और राहुल नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी हैं।बीजेपी सूत्रों का कहना है कि सिंधिया समर्थकों को निगम-मंडलों में नियुक्तियां दी जाएंगी। हालांकि कयास यह लगाए जा रहे थे कि सिंधिया के 3-4 समर्थकों को एडजस्ट किया जाएगा।
पाकिस्तान, चीन मिलकर भारत के लिए खतरा: जानिए कैसे
7 मोर्चों के अध्यक्षों की भी हुई नियुक्ति कार्यकारिणी के अलावा 7 मोर्चों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। इसमें से 4 अध्यक्ष तो प्रमोशन पाकर अध्यक्ष बने हैं। इसमें माया नारोलिया महिला मोर्चा में महामंत्री थी। इसी तरह दर्शन सिंह चौधरी किसान मोर्चा में उपाध्यक्ष थे। वैभव पवार युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष और रफत वारसी अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष थे। ये चारों को अध्यक्ष बनाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी भगत सिंह कुश्वाहा एक बार फिर पिछडृा वर्ग के अध्यक्ष बन गए हैं। संघ के करीबी रखने वाले पूर्व विधायक डॉ कैलाश जाटव अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष और कली सिंह भावर अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।
चरित्र शंका पर महिला का स्तन जीभ,कांटा,मुहं सहित प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन
5 Comments
My programmer is trying to persuade me to move to .net from PHP. I have always disliked the idea because of the expenses. But he’s tryiong none the less. I’ve been using Movable-type on various websites for about a year and am worried about switching to another platform. I have heard fantastic things about blogengine.net. Is there a way I can transfer all my wordpress content into it? Any kind of help would be greatly appreciated!
Youre so cool! I dont suppose Ive read something like this before. So good to seek out anyone with some authentic ideas on this subject. realy thank you for beginning this up. this website is something that is wanted on the web, somebody with just a little originality. useful job for bringing one thing new to the internet!
Hello! Do you use Twitter? I’d like to follow you if that would be ok. I’m absolutely enjoying your blog and look forward to new updates.
Someone essentially help to make seriously posts I would state. This is the very first time I frequented your website page and thus far? I surprised with the research you made to make this particular publish incredible. Great job!
Pretty portion of content. I just stumbled upon your website and in accession capital to assert that I acquire in fact enjoyed account your weblog posts. Anyway I’ll be subscribing in your augment or even I achievement you get right of entry to persistently rapidly.