भिंड — स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली के बीच उप स्वास्थ्य केंद्र गोहद कार्यालय में म्यूजिक सिस्टम के साथ धूमधाम से बीएमओ ने अपनी बेटी का बर्थडे मनाया। बर्थडे समारोह का आयोजन रात भर हुआ। खास बात यह है कि शासकीय कार्यालय का उपयोग बीएमओ धीरज गुप्ता ने अपनी बेटी के जन्मदिन के लिए किया था। यहां बकायदा पूरा उप स्वास्थ्य केंद्र को फूलों और गुब्बारों से डेकोरेट किया गया था जश्न के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीज जमकर हल्ला कान हुए।
बता दें कि भिंड जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र गोहद में बीएमओ ने नियमों को ताक पर रखते हुए अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान म्यूजिक सिस्टम के साथ जमकर शोर-शराबा हुआ। जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उप स्वास्थ्य केंद्र के मेन गेट पर कभी आने जाने वाली अतिथियों का वेलकम किया जा रहा था। सूत्र बताते हैं कि उप स्वास्थ्य केंद्र में कई घंटों तक रंग प्रोग्राम होता रहा साथ ही अतिथियों के लिए नाश्ता सहित भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।