भोपाल- मध्यप्रदेश में तबादलों का दौर जारी है यहां एक बार फिर शासन के सामान प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के फेरबदल किए गए हैं। स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना सूची जारी की है इस लिस्ट में कुल पांच अफसरों के नाम है जिनमें से चार जिला कलेक्टर के पद पर थे। इसके बाद से प्रशासनिक महकमा में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है यहां देखिए लिस्ट।
बता दे कि जारी आदेश के मुताबिक भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों (IAS Officers) को उनके नाम के समक्ष दर्शाया के पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक के लिए नवीन पदस्थापना देकर पदस्थ किया गया है। आदेश के मुताबिक जिला हरदा के कलेक्टर संजय गुप्ता को सह आयुक्त सह पंजीयक, सहकारी संस्थाएं मध्यप्रदेश और प्रबंध संचालक, राज्य सहकारी तिलहन उत्पादन संघ, भोपाल पदस्थ किया गया है। इसके अलावा रीवा कलेक्टर इलैया राजा टी को जबलपुर का जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वही जबलपुर के कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को प्रबंध संचालक, ऊर्जा विकास निगम भोपाल पदस्थ किया गया है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा स्थानांतरण सूची– श्री राघवेंद्र सिंह अपर आयुक्त वाणिज्यकर इंदौर से कलेक्टर जिला अलीराजपुर सुश्री नेहा मीना अपर आयुक्त वाणिज्य कर इंदौर से अपर कलेक्टर जिला नीमच श्री हिमांशु चंद्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदौर से सीईओ जिला पंचायत शहडोल बनाया गया हैं।