शिवपुरी — जिले के ग्राम बिलोकला में अद्भुत, अकल्पनीय,अविश्वसनीय प्राकृतिक घटना हुई है जंहा भारी बरसात के बीच एक बवंडर उठा और तालाब के पानी को आसमान की तरफ उड़ाने लगा। तालाब में लगभग 2 फुट पानी कम हो गया। आसपास सिंघाड़े की फसल लगी थी जो पूरी फसल जड़ से उखड़ कर आसमान की तरफ गई और फिर जमीन पर आ गिरी। वहां मौजूद एक शख्स ने पूरी घटना कैमरे में कैद कर लिया तो वहीं दूसरी तरफ मौजूद लोगों में दहशत का माहौल छा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर बवाल हो रहा है
यह घटना शिवपुरी जिले के ग्राम बिलोकलां की है। ग्रामीणों ने घटना को वीडियो में रिकॉर्ड किया है। इस घटना के कारण आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है। वीडियो में एक बवंडर साफ दिखाई दे रहा है। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा गर्मी के मौसम में रेगिस्तान में उठता है। यह बवंडर तालाब के ठीक ऊपर उठ रहा था। इसके शांत हो जाने के बाद जब ग्रामीणों ने देखा तो तालाब में पानी कम हो गया था।
इस मामले में शिवपुरी जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र में लोग इसे देवताओं का प्रकोप मान रहे है। लोग इस कारण भी दहशत में है कि यदि यह बवंडर तालाब के बजाय ग्रामीण क्षेत्र में उठा होता तो लोगों के घर उड़ जाते।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें https://youtube.com/shorts/ldzkCKKM3HE?feature=share