भोपाल — दिग्विजय कुछ जिलों से ज्यादा खतरनाक बताया मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा अपने बयानों को लेकर आए दिन चर्चा में रहते हैं। रविवार को उनकी एक बार फिर जुबान फिसल गई वह भोपाल में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि नाम में गफलत होती है। इस दौरान वह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कोसते नजर आए। उन्होंने दिग्विजय सिंह की तुलना जिन्ना से कर दी उन्होंने कहा कि देश के विभाजन के पीछे बापू की भूल बताया है।
भोपाल के गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में रामेश्वर शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी विवादित टिप्पणी कर दी उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को जिन्ना से ज्यादा खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा की काम और व्यवहार में जिन्ना से ज्यादा खतरनाक दिग्विजय सिंह है। यहां हुआ है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को कोसते -कोसते राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को कोर्स गए उन्होंने देश के विभाजन के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को जिम्मेदार बता दिया उन्होंने कहा कि 1947 में बापू से भूल हुई और देश के दो विभाजन हुए।प्रोटेम स्पीकर यहां नहीं रुके उन्होंने कहा कि सैनिकों की शहादत को दिग्विजय सिंह नहीं समझते प्रदेश में पत्थर फेंकने वालों के खिलाफ कानून लाया जा रहा है अब पत्थर फेंकने वाली दीवार भी नहीं बचेंगे और पत्थर फेंकने वाले हाथ भी नहीं बचेंगे।
हैवानियत : सीधी में महिला से गैंगरेप,प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया, तीन आरोपी गिरफ्तार
वायरल वीडियो में विवादित बोल
रामेश्वर शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं क्या है नाम से गफलत होती है दिग्विजय सिंह काम और व्यवहार से जिन्ना से ज्यादा खतरनाक हैं पहले जिन्होंने देश विभाजित किया 1947 में बापू से भूल हुई और देश के दो विभाजन हुए ऐसा ही विभाजन (दिग्विजय सिंह) यह करना चाहते हैं।
सीधी में दबंगो ने प्रशासनिक टीम पर किया हमला,10 आरोपियों पर FIR दर्ज
पिछले दिनों रामेश्वर शर्मा पर आरोप लगे थे कि वह प्रोटेम स्पीकर गरिमा को भूल जाते हैं और पार्टी प्रवक्ता की तरह बयान देते हैं हाल ही में उन्होंने कांग्रेसका मुंह बंद करने के लिए कहा था कि अगर कांग्रेस पत्थरबाजों का समर्थन करती है तो इसके लिए उसे खुलकर सामने आना चाहिए और पत्थरबाजी की वारदातों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। मध्य प्रदेश में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी को नहीं दी जा सकती है । यही वजह है कि सरकार सख्त कानून बनाने पर काम कर रही है।
सिंगरौली में भाजपा-कांग्रेस इस मुद्दे पर हो गई एक, सीबीआई से जांच कराने की मांग
2 Comments
I do trust all the concepts you’ve presented to your post. They’re very convincing and can certainly work. Nonetheless, the posts are too quick for beginners. May you please extend them a bit from next time? Thank you for the post.
I like what you guys are up too. Such clever work and reporting! Keep up the excellent works guys I have incorporated you guys to my blogroll. I think it will improve the value of my web site 🙂