गुना — जिले से गुजरात के अहमदाबाद में काम के लिए गए एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत सिलेंडर फटने से हो गयी। वहीं तीन अन्य घायल हो गए हैं। रात में सोते समय गैस चालू छूट गया था। सुबह किसी ने जैसे ही स्विच चालू किया, उसमे ब्लास्ट हो गया। मारने वालों में चार नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घटना पर शोक व्यक्त किया है.
हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घटना पर शोक व्यक्त किया है. अहमदाबाद की फैक्ट्री में गैस लीक से हुए हादसे में गुना के कई श्रमिक भाइयों के दुखद निधन की खबर से व्यथित हूँ।इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदनाएँ । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ट्वीट कर लिखा कि अहमदाबाद की फैक्ट्री में गैस सिलेंडर ब्लास्ट और आग से हुए हादसे में गुना के हमारे 9 श्रमिक भाइयों के असमय निधन से अत्यधिक दुःख हुआ है।ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है व सभी घायलो कि नि:शुल्क इलाज कराने की घोषणा की हैं।
जिले के मधुसूदनगढ़ क्षेत्र के बेरवास गांव का एक परिवार अहमदाबाद में काम करने के लिए गया था। वह यहां एक काजू के फैक्ट्री में काम करते थे। गुरुवार रात को ये सभी अपने घर मे आकर सो रहे थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर चालू हालात में छूट गया था। रात भर उसमे से गैस लीक होती रही। इनके साथ इनका दामाद भी रहता था, जो राजस्थान का रहने वाला था। रात में ही दामाद ने जैसे ही स्विच न किया, सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इसमे परिवार के 10 लोग झुलस गए। इनमे से 7 लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन घायल हैं। मृतकों में से 5 का अंतिम संस्कार शुक्रवार को इनके पैतृक गांव में किया गया।
इस घटना में परिवार के ही तीन अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं जिनका अहमदाबाद में ही इलाज किया जा रहा है। घायलों में सीमा(30) पत्नी राजू अहिरवार, सरजू बाई(24) पत्नी सोनू और फूल सिंह(30) पुत्र धन्नालाल शामिल हैं। मृतकों के अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया। एक साथ 7 अर्थियां उठने से गाँव मे हर किसी की आंख से आंसू छलक गए। गांव में पहली बार एक साथ एक ही परिवार की सात चिताएं जलीं।
घटना की जानकारी लगते ही मधुसूदनगढ़ तहसीलदार मौके पर पहुंचे और घटना के बार मे जानकारी ली। वहीं इस पूरी घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने मृतकों को 4-4 लाख और मृत बच्चों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं घायलों का पूरा खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी वही पुरे घटना मे अभी तक 9 लोगों की मोत हो चुकी है एक का उपचार जारी है
इनकी हुई मौत
राजू अहिरवार(30) पुत्र चैंयाँ लाल
रामप्यारी(85) पत्नी चैंयाँ लाल
सोनू(25) पुत्र चैंयाँ लाल
आकाश(17) पुत्र राजू अहिरवार
वैशाली(8) पुत्री राजू
पायल(5) पुत्री राजू
नितेश(7) पुत्र राजू
सिमा(24)पति राजु
सरजु(25)पति शोनु
अहमदाबाद की फैक्ट्री में गैस सिलेंडर ब्लास्ट और आग से हुए हादसे में गुना के हमारे 9 श्रमिक भाइयों के असमय निधन से अत्यधिक दुःख हुआ है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 24, 2021
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!
अहमदाबाद की फैक्ट्री में गैस लीक से हुए हादसे में गुना के कई श्रमिक भाइयों के दुखद निधन की खबर से व्यथित हूँ।
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) July 23, 2021
इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदनाएँ ।