Presidential Election 2022 Results LIVE : नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सांसदों के 748 मतों में से 540 मत पाकर आगे चल रही हैं, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले हैं। निर्वाचन अधिकारी पी. सी. मोदी ने पहले दौर की मतगणना के बाद बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।Presidential Election
उन्होंने कहा कि 15 सांसदों के मत अमान्य पाए गए। उन्होंने कहा कि सांसदों के सभी वोटों की गिनती हो चुकी है।मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में आठ सांसदों ने वोट नहीं डाला.राज्यसभा, महासचिव, पीसी मोदी ने जानकारी दी कि दूसरे दौर के बाद, जिसमें पहले 10 राज्यों के मतपत्रों की वर्णानुक्रम (Alphabetically) में गणना की गई हैPresidential Election
अधिकारियों ने बताया कि इस राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्येक सांसद के मत का मूल्य 700 है और मुर्मू को मिले कुल मतों का मूल्य 5,23,600 है, जो कि सांसदों के कुल वैध मतों का 72.19 प्रतिशत है, यह उनके पक्ष में कुछ ‘क्रॉस वोटिंग’ का संकेत देता है।Presidential Election
मुर्मू को आधिकारिक रूप से समर्थन देने वाले दलों की संख्या बल के अतिरिक्त उन्हें पांच से छह और सांसदों के वोट मिलने का अनुमान है। चुनाव से पहले विभिन्न दलों के 538 सांसदों ने मुर्मू को अपना समर्थन दिया था, लेकिन उनमें से कुछ ने वोट नहीं दिया,Presidential Election
दूसरी ओर, सिन्हा के कुल मतों का मूल्य 1,45,600 था, जो कुल वैध मतों का 27.81 प्रतिशत है।अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के दूसरे दौर में विधायकों के मतों की गिनती शुरू हो गई है.Presidential Election
अगर द्रौपदी मुर्मू ये चुनाव जीतती हैं तो वह पहली आदिवासी महिला होंगी जो राष्ट्रपति बनेंगी। मुर्मू का राष्ट्रपति चुना जाना तय माना जा रहा है. कई राज्यों में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में हुई क्रास वोटिंग से भी उनकी जीत पक्की मानी जा रही है। बता दें कि मौजूदा राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को होगा.Presidential Election
यह भी पढ़े -Priyanka Chopra बिना ब्रा के अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं, खुली जैकेट में बार-बार दिख रहा था प्राइवेट पार्ट, हाथों से छुपाया फिर भी नहीं बचा पाई लाज
यह भी पढ़े –Brahmastra Story Revealed: 7 अस्त्र, एक हीरो और छिपे हुए ब्रह्म अंश के बीच बुनी है ‘ब्रह्मास्त्र’ की कहानी, Guru Purnima के मौके पर Ayan Mukerji का ये है पूरा प्लॉन
यह भी पढ़े -Rekha जब कुर्सी में ओम पुरी के ऊपर बैठ रेखा ने किया था सेक्स, दोनों एक्ट्रेस सहित देखने वालों की हालत हो गई थी खराब हिलती रही कुर्सी, फिर टूटने