Sunday हो या Monday रोज खाओ अंडे का विज्ञापन आपने जरूर देखा होगा लेकिन इस विज्ञापन के पीछे यह है असली सच्चाई।अंडे के फायदे जानकर आप कल से ही इसे खाना शुरू करने लगेंगे। अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इसे खेलने के कई फायदे हैं। अगर आप अपने दैनिक आहार में अंडे को शामिल करते हैं, तो आपको ढेर सारे पोषक तत्व मिलेंगे। अंडे प्रोटीन के अलावा विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन बी12 से भरपूर मात्रा मे पाया जाता है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि वजन कम करने के लिए आप उबले अंडे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। उबले अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। अगर आपको जल्दी भूख नहीं लगती है, तो आपको स्नैक्स खाने का मन नहीं करेगा। इससे आप अपना वजन नियंत्रित कर पाएंगे। वहीं अगर आप सब्जियों के साथ उबले अंडे खाते हैं तो इससे वजन भी कम हो सकता है।
इसके अलावा अंडे त्वचा, बाल, नाखून और आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। आपको बता दें कि अंडे में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। उबले अंडे खाने से मोतियाबिंद का खतरा काफी कम हो जाता है। इसके अलावा अंडे खेलने से त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और सिर के बाल भी मजबूत होते हैं।
उबले अंडे खाने से भी हड्डियां मजबूत होती हैं। अगर आपको सर्दियों में जोड़ों का दर्द है तो आपको रोजाना एक उबला अंडा खाना चाहिए। उबले अंडे खाने से शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी हो जाती है। विटामिन-डी बच्चों के दांतों, हड्डियों और उनके विकास के लिए बहुत जरूरी है।
अंडे आंखों के लिए अच्छे होते हैं। क्योंकि इसमें कैरोटेनॉयड्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए जरूरी होते हैं। इससे आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
अंडे में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो रेटिना को मजबूत करते हैं। इससे मोतियाबिंद का खतरा नहीं रहता है।
अंडे में कोलीन होता है, जो याददाश्त को बढ़ाता है और दिमाग को सक्रिय रखता है। अंडे में मौजूद विटामिन बी-12 तनाव को दूर करने में भी मदद करता है।
उबले अंडे से जोड़ों का दर्द नहीं होता है। अंडे में विटामिन डी और प्रोटीन होता है, जो शरीर को स्वस्थ और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है।
उबले हुए अंडे के पीले भाग की भूमिका निभाने से आयरन की कमी पूरी हो जाती है। इसलिए अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो आपको रोजाना उबले अंडे खाने चाहिए।
एक अध्ययन से पता चला है कि अंडे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। यह हड्डियों के रोगों के जोखिम को भी कम करता है।
अंडे का सफेद भाग प्रोटीन और अमीनो एसिड से भरपूर होता है, जो शरीर में मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है।
ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए अंडे को एक अच्छा विकल्प माना जाता है। अंडा खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।