आगरा, 25 अगस्त: ताजनगरी आगरा के थाना एमएम गेट पर कार्यरत महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा को वर्दी में रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम अपलोड करना भारी पड़ गया। प्रियंका मिश्रा का कमर में रिवाल्वर लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मामला संज्ञान में आने के बाद आगरा के एसएसपी मुनिराज ने आरक्षी प्रियंका मिश्रा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही वीडियो पर जांच जांच के आदेश दे दिया हैं ।
https://www.instagram.com/reel/CSW26Jnl1m-/?utm_medium=copy_link
बता दे कि प्रियंका मिश्रा थाना एमएम गेट पर तैनात हैं। इसमें बोल किसी के हैं जबकि एक्टिंग महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा द्वारा की जा रही है। प्रियंका मिश्रा ने पुलिस की वर्दी में रिवाल्वर के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शूट किया था। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पिछले पांच दिनों ने प्रियंका मिश्रा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका कमर में रिवॉल्वर लगाकर उत्तर प्रदेश पुलिस की रंगबाजी के जैसे डायलॉग दे रही हैं। बैकग्राउंड में चल रहा म्यूजिक है, ‘हरियाण, पंजाब तो बेकार ही बदनाम है आओ कभी उत्तर प्रदेश, रंगबाजी हम तुम्हें सिखाते हैं। ना गुंडई पर गाना बनाते हैं, ना गाड़ी पर जाट-गुर्जर लिखाते हैं, हमारे यहां पांच-पांच साल के लड़के कट्टा चलाते हैं।
https://www.instagram.com/reel/CSgpeGxI4su/?utm_medium=copy_link
थाना एमएम गेट प्रभारी अवधेश अवस्थी ने बताया कि प्रियंका मिश्रा अंडर ट्रेनी है। कुछ ही दिनों पहले ही उन्हें थाने में पोस्टिंग मिली है। अभी वह छुट्टी पर हैं। प्रियंका के इस वीडियो पर एसएसपी मुनिराज जी ने संज्ञान लिया है। एसएसपी ने बुधवार को प्रियंका मिश्रा को पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है। साथ ही वीडियो को लेकर जांच बैठाई है। जिसमें वीडियो और उस रिवाल्वर आदि के संबंध में जांच की जाएगी। मामले की जांच के बाद प्रियंका मिश्रा पर कार्रवाई की जाएगी।