Close Menu
विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Trending
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    • Singrauli Accident: झरकटा पहाड़ में पिकअप पलटने से चार श्रमिकों की दर्दनाक मौत, तीन घायल
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    विंध्य न्यूज़
    • Home
    • Sport
    • Fashion
    • Gadgets
    • Lifestyle
    • Travel
    • Business
    • Recipe
    विंध्य न्यूज़
    विन्ध्य न्यूज़

    Coal Seam : प्रयागराज पावर में मिलावटी कोयला की हो रही आपूर्ति, करोड़ों का कोयला चोरी

    कोयले में मिलावट के खेल में क्वालिटी जांच अधिकारी शामिल, कोयला माफिया करोड़ों की कर रहे कमाई, बिजली उत्पादन पर पड़ेगा बुरा असर, सरकार को होगा नुकसान
    By Pro VindhyaDecember 4, 2024No Comments3 Mins Read

    Coal Seam सिंगरौली । मिनी रत्न कंपनी एनसीएल की अलग-अलग कोयला खदानों से प्रयागराज पावर कंपनी में मिलावटी कोयला पहुंचने से बिजली उत्पादन में बुरा असर पड़ेगा । वहीं घटिया कोयला की वजह से बिजली केंद्र जहरीला प्रदूषण उगल रहे हैं। साथ ही पावर प्लांट में मेंटेनेंस के कारण सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। यह सब स्थानीय स्तर पर कोयला सप्लाई करने वाले स्मगलरों की वजह से हो रहा है।

    सूत्र बताते है कि एनसीएल से निकलने वाले कोयले की खेप में मिलावट करने वाला गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। यह गैंग प्रयागराज पावर कंपनी को करोड़ों रुपए का चूना लगा रहा है। दरअसल एनसीएल के खदानों से आधा दर्जन से अधिक कंपनियां रेलवे रेंक के जरिए कोयला की आपूर्ति करते हैं। एनसीएल की खदानों से ट्रांसपोर्टरों के ट्रैकों के जरिए कोयला रेलवे साइडिंग पर ले जाया जाता है। इसी दौरान इस काले कारोबार से जुडे लोग अवैध रूप से संचालित यार्डो में ले जाकर घटिया क्वालिटी का कोयला मिलाया जाता है और वजन बराबर करने के लिये ऊपर से पानी डाला जाता है। जबकि स्टीम कोयला को चंदासी मंडी में ऊंचे दरों पर बेच दिया जाता है। Coal Seam

    इस पूरे खेल में सभी डीईओ होल्डर, कोयला माफिया,जीआरपी और रेलवे विभाग के जिम्मेदार शामिल रहते हैं। सूत्रों की माने तो छत्तीसगढ़ से रामगढ़ की छाई मोरवा, महदेइया और गोदवाली रेलवे साइड पहुंच रही है। मिलावट के इस खेल को तिरुपति, जय अंबे, जय मां काली कंपनी अंजाम दे रहे हैं। Coal Seam

    क्वालिटी जांच अधिकारी भी शामिल

    कोयले में रामगढ़ की छाई मिलाने का खेल बेदस्तूर जारी है। सूत्र बताते हैं कि सत्ता पक्ष के कई नेता कोयले में मिलावट कारोबारी को संरक्षण दे रहे हैं। कोल माफिया गैंग इतना शातिर है कि कंपनियां में क्वालिटी जांच करने वाले कुछ कर्मचारियां को मोटी रकम देने का लालच देकर जांच में पास करवाकर कई बार फैक्ट्रियों में मिलावटी कोयला सप्लाई करवा चुके हैं। इस पूरे काले कारोबार की खबर जिम्मेदारों को है लेकिन मोटा मुनाफा होने के चलते सब ने आंख कान बंद करके रखे हैं। Coal Seam

    हाई ग्रेड कोयला पहुंच रहा चंदासी मंडी

    प्रयागराज के कोयले में मिलावट कर चोरी किए गए हाई ग्रेड कोयले को बनारस के चंदासी मंडी या फिर सीधी, रीवा, सतना मैहर के ईटा प्लांटों में मांग के अनुसार बेचा जा रहा है। कोयले के मिलावट के इस खेल में माफिया करोड़ों रुपए की कमाई कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो गोंदवाली, महदेइया, मोरवा और सलाई बनवा रेलवे साइडिंग पॉइंट पर मिलावट का काम पूरे सबाव पर है। प्रयागराज के कोयले में रामगढ़ की छाई रिजेक्ट कोयला सहित कोयला का चूरा मिलाया जा रहा है। Coal Seam

    About The Author

    Pro Vindhya

    See author's posts

    Pro Vindhya

    Related Posts

    सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

    January 12, 2026

    Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?

    December 7, 2025

    Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Blog
    • Contact
    © 2025 All right reserved Vindhya News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.