Close Menu
विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Trending
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    • Singrauli Accident: झरकटा पहाड़ में पिकअप पलटने से चार श्रमिकों की दर्दनाक मौत, तीन घायल
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    विंध्य न्यूज़
    • Home
    • Sport
    • Fashion
    • Gadgets
    • Lifestyle
    • Travel
    • Business
    • Recipe
    विंध्य न्यूज़
    विन्ध्य न्यूज़

    Singrauli News : महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ , हर हर महादेव के नारों से गूंज रहा शिवालय, कहीं मानस तो कहीं भंडारे का हो रहा आयोजन

    शिव रात्रि के इस पर्व में सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शिव की भक्ति में लीन दिखे। सभी में शिवरात्रि में होने वाले आयोजन को लेकर भारी उत्साह दिखा।
    By Pro VindhyaMarch 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Singrauli News : महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ , हर हर महादेव के नारों से गूंज रहा शिवालय, कहीं मानस तो कहीं भंडारे का हो रहा आयोजन
    photo by me

    Singrauli News : सिंगरौली। आज देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार धूम धाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मोरवा के शिवालयों में सुबह से ही पूजा-पाठ के लिए लोगों की कतार लगी रही। सभी शिव मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। कहीं दूध से जलाभिषेक किया जा रहा तो कहीं भांग और धतूरे का भोग भी लगाया जा रहा।

    मोरवा बस स्टैंड के समीप स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है। सभी शिव भक्त सुबह से ही शिव की भक्ति में लीन दिखे। लोग जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का ध्यान लगाते रहे। विधि विधान के साथ मोरवा थाना प्रांगण में बने शिव मंदिर में अखंड मानस पाठ शुरू हुआ। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि के अवसर पर मोरवा थाना स्थित शिव मंदिर में आज सुबह एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडे ने सह परिवार थाना परिसर में बने शिव मंदिर में पहुंचकर रुद्राभिषेक किया, वहींनगर निरीक्षक अशोक सिंह परिहार द्वारा सपरिवार विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर अखंड मानस पाठ शुरू किया गया। यह मानस पाठ 24 घंटे तक चलेगा जिसके उपरांत 9 मार्च को दोपहर से भंडारे का आयोजन किया गया है, जो शाम तक चलेगा। Singrauli News

    भक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक किया। इसके बाद खीर-पूड़ी का भंडारा मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। भजन मंडली द्वारा मंदिर प्रांगण में भगवान भोलेनाथ के भजन कीर्तन किए। शिव रात्रि के इस पर्व में सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शिव की भक्ति में लीन दिखे। सभी में शिवरात्रि में होने वाले आयोजन को लेकर भारी उत्साह दिखा। साथ ही नगर निरीक्षक अशोक सिंह परिहार ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वह भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें। विदित हो की मोरवा थाना प्रांगण में स्थित यह शिव मंदिर बहुत पुराना है और हर वर्ष शिव रात्रि के अवसर में यहाँ अखंड मानस और भंडारे का आयोजन किया जाता है। Singrauli News

    About The Author

    Pro Vindhya

    See author's posts

    Pro Vindhya

    Related Posts

    सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

    January 12, 2026

    Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?

    December 7, 2025

    Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Blog
    • Contact
    © 2025 All right reserved Vindhya News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.