Close Menu
विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Trending
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    • Singrauli Accident: झरकटा पहाड़ में पिकअप पलटने से चार श्रमिकों की दर्दनाक मौत, तीन घायल
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    विंध्य न्यूज़
    • Home
    • Sport
    • Fashion
    • Gadgets
    • Lifestyle
    • Travel
    • Business
    • Recipe
    विंध्य न्यूज़
    विन्ध्य न्यूज़

    Singrauli News : मुझे पुलिस अधिकारियों से न्याय की उम्मीद टूटी, सीएम हेल्पलाइन बना मजाक, न्याय नहीं मिला तो बैठूंगा धरना

    बगदरा अभ्यारण्य क्षेत्र के झपरहवा गांव के 30 एकड़ भूमि रजिस्ट्री का मामला, फरियादी को अब तक मिली झूठी तसल्ली
    By Pro VindhyaMay 26, 2024Updated:May 26, 2024No Comments4 Mins Read
    Singrauli News : मुझे पुलिस अधिकारियों से न्याय की उम्मीद टूटी, सीएम हेल्पलाइन बना मजाक, न्याय नहीं मिला तो बैठूंगा धरना 
    photo by me

    Singrauli News : सिंगरौली 26 मई। चितरंगी तहसील क्षेत्र के बगदरा अभ्यारण्य के झपरहवा गांव के 30 एकड़ भूमि रजिस्ट्री के हेरफेर के मामले में पीडि़त संजय कुमार जायसवाल निवासी खटाई को अब तक उचित न्याय नही मिली है। पुलिस अधिकारियों के ढुलमुल रवैया से परेशान होकर अब धीरे-धीरे न्याय की उम्मीद छोड़ने लगा है।दरअसल हुआ यूॅ था कि अभ्यारण्य बगदरा क्षेत्र के भूमियों के क्रय-विक्रय एवं नामांतरण को तत्कालीन कलेक्टर ने 22 मई 2023 को रोक लगा दिया था। इसके बावजूद उप पंजीयक सिंगरौली अशोक सिंह परिहार ने झपरहवा गांव के 30 एकड़ भूमि को अशोक जायसवाल के नाम 1 जून को रजिस्ट्री कर दिया था। जहा भूमि स्वामी राकेश मल्लाह फर्जी निकला था।

    नामांतरण एवं भूमि सीमांकन के समय इसका खुलासा हुआ और पीड़ित संजय जायसवाल ने इसकी शिकायत तत्कालीन कलेक्टर के यहां किया था। कलेक्टर के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन नामजद आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया था। लेकिन पीड़ित का कहना था कि प्रतिबंध के बावजूद झपरहवां गांव के भूमि की रजिस्ट्री उप पंजीयक ने कैसे कर दिया। Singrauli News

    यदि उप पंजीयक भूमि की रजिस्ट्री न करते तो आज मैं न्याय के लिए दर-दर न भटकते। उप पंजीयक को उक्त मामले में आरोपी बनाने के लिए पूर्व में पदस्थ एसपी श्री कुरैसी के साथ-साथ अप्रैल महीने के प्रथम सप्ताह में सिंगरौली के दौरे पर आये रीवा आईजी से भी फरियाद किया था। जहां आईजी के द्वारा कार्रवाई करने का निर्देशित किया गया था। अब पुलिस अधिकारी पूर्व में की गई शिकायतों से क्यो मुकर रहे हैं। यह बात गले से नही उतर रही है। कहीं न कहीं मामले को दफादफा करने की तैयारी है। इसी लिए कछुए की गति से जांच चल रही है। आगे कहा कि अब कलेक्टर से एक बार मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाउंगा । यदि कलेक्टर के यहां से न्याय नही मिला तो आचार संहिता हटने के बाद बैढऩ जिला मुख्यालय में धरना दूगॉ। Singrauli News

    सीएम हेल्पलाईन शिकायत को बंद कराने का दबाव

    शिकायतकर्ता व पीड़ित संजय जायसवाल का कहना है कि न्याय न मिलने की स्थिति में 8 जनवरी को सीएम हेल्पलाइन में शिकायत किया। सीएम हेल्पलाइन की शिकायत नम्बर 25581136 है। शिकायत के बाद थाना बैढऩ से सीएम हेल्पलाइन को बंद कराने के लिए दो-दो बार फोन कर दबाव दिया गया। भरोसा दिया जा रहा था कि शिकायत बंद करा दो। उप पंजीयक के खिलाफ जमीन रजिस्ट्री के मामले में एफआईआर जरूर होगी। लेकिन कोतवाली पुलिस का यह केवल झूठा आश्वासन था। उप पंजीयक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर नाम जोड़ऩे में पुलिस अधिकारी तारीख पर तारीख क्यो दे रहें हैं। यह बात समझ से परे है। पुलिस अधिकारी पूरे मामले में समय व्यतीत कर झूठी तसल्ली दे रहे हैं। इसके पीछे मंसा क्या है। कोतवाली के प्रभारी एवं सीएसपी ही बता पाएंगे,Singrauli News

    सीएसपी ने दो-दो घण्टे बैठाकर किये हैं पूछतांछ

    फरियादी व पीड़ित संजय जायसवाल ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए बताया कि पूर्व में पदस्थ पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैसी से कई बार मुलाकात कर अपनी पूरी व्यथा एवं पूरे घटना क्रम के बारे में अवगत कराया था। उन्होंने पूरे दस्तावेजों को देखने के बाद सीएसपी को कार्रवाई करने के लिए आवेदन पत्र सौंपा था और आश्वस्त किया था कि उप पंजीयक के विरूद्ध अपराध दर्ज होगा और आगे कहा कि तत्कालीन एसपी के निर्देश पर उस समय सीएसपी ने तीन-तीन बार मुझे बुलाकर एक-एक दस्तावेजों को अच्छी तरह से देखे भी थे और कार्रवाई करने का भरोसा दिये थे। यहां तक की एक बार 2 घण्टे तक एक-एक बिन्दुओं पर जानकारी लिये थे और उनके व्हाट्सअप पर भी दो-दो बार दस्तावेज पोस्ट किया हूॅ और वें देखे भी हैं। अब सीएसपी साहब पूर्व शिकायत के बारे में कैसे मुकर रहे हैं, इस बारे में अब  सीएसपी साहब ही कुछ बता पाएंगे। Singrauli News

    इनका कहना:-

    अभी चार-पॉच दिन पहले मुझे शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। तहसीलदार एवं पंजीयक से कुछ अहम जानकारियां मांगी गई है। ओरिजनल रिकार्ड मांगा गया है। रिकार्ड मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। Singrauli News

    पीएस परस्ते, सीएसपी,विंध्यनगर 

    About The Author

    Pro Vindhya

    See author's posts

    Pro Vindhya

    Related Posts

    सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

    January 12, 2026

    Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?

    December 7, 2025

    Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Blog
    • Contact
    © 2025 All right reserved Vindhya News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.