Singrauli News सरई 11 मार्च। जिले में जल संरक्षण किस संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्यसे रविवार को 5 किलोमीटर जागरूकता मैराथन दौड़ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जल जीवन मिशन के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जल पहुंचने के कार्य में लगी संस्था एलएनटी की ओर से आयोजित मैराथन में संस्था के कर्मचारियों के साथ सरई थाना प्रभारी शामिल हुए।
सरई तहसील में स्थित एल एण्ड टी कंपनी के द्वारा 10 मार्च दिन रविवार को सरई थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह के अगुआई में अल सुबह 5 किलोमीटर का मैराथन दौड़ किया गया। यह कार्यक्रम जल बचाओं अभियान के तहत संपन्न कराया गया। जो कि इस दौड़ की शुरुआत एल एण्ड टी कंपनी के ऑफिस से आरम्भ कर सरई पश्चिमी बाईपास से होकर 5 किलोमीटर कि यात्रा पूरा कर समापन का कार्यक्रम किया गया। Singrauli News
कार्यक्रम के समापन उपरांत कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर तथा एडमिन इंचार्ज अश्विनी दुबे ने कहा की पानी विश्व स्तर पर एक बड़ा एजेंडा हैं। इसके प्रति संवेदनशीलता बेहद आवश्यक है। इस मैराथन के माध्यम से वैश्विक जल संकट के प्रति समाज और युवाओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया है।वहीँ कम्पनी द्वारा उपस्थित सभी लोगों को फलाहार व जलपान कराया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को यथा उचित उपहार भेंट कर विदा किया गया। एल एण्ड टी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर आर राजकुमार गोड़ देवसर के द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि 22 मार्च को वल्र्ड वाटर डे विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है । Singrauli News
थाना प्रभारी सरई ज्ञानेंद्र सिंह ने कंपनी के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी लोगों को जल संरक्षण करना चाहिए। व जल का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। इस कार्यक्रम में प्रोजेक्ट मैनेजर देवसर आर राजकुमार, शिवेश कुमार झा, विकास कुमार, अश्वनी दूबे, पत्रकार अनिल दुबे, बृजेश तिवारी, धीरेंद्र दुबे व अन्य कई ग्रामीण लोग मौजूद रहे। Singrauli News
